फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Blast in a factory of a village in Shivgarh thana.

Raebareli: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से किशोर की मौत, शादी-ब्याह के लिए तैयार किया जा रहा था बारूद

Mon, 05 Aug 2024 08:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Aug 2024 08:46 PM IST
सार

फैक्ट्री में शादी-ब्याह के लिए पटाखे तैयार किए जा रहे थे कि अचानक धमाका हो गया। धमाके से आसपास भगदड़ मच गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Raebareli: Blast in a factory of a village in Shivgarh thana.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पाराखुर्द गांव में शादी-ब्याह के लिए बनाए जा रहे पटाखे की फैक्ट्री में सोमवार की देर शाम विस्फोट हो गया। एक-एक करके कई धमाकों के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। विस्फोट से आसपास भगदड़ मच गई। जिस कोठरी में फैक्ट्री बनाई गई थी वही पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। फैक्ट्री में मौजूद किशोर की मौत हो गई। सूचना पर सीओ महराजगंज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पुरासी गांव निवासी जाहिद पुत्र अहमद अली पाराखुर्द गांव के मस्जिद के बगल में पटाखा बनाने का काम करता है। बताते हैं यहां पटाखा बनाकर शादी ब्याह में उसका उपयोग करता था। बाग में पटाखा बनाते समय सोमवार को अचानक विस्फोट हो गया। एक-एक करके कई विस्फोट से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। फैक्ट्री में मौजूद जाहिद के साले व बाराबंकी के कोठी थाना के बक्सावा गांव निवासी नूरान (14) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


विस्फोट के बाद पूरी कोठरी ध्वस्त हो गई। कई धमाके से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर शिवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रधान प्रतिनिधि पाराखुर्द अखिलेश मौर्य ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि करीब सात किलोमीटर तक धमाके से क्षेत्र दहल गया। काले धुएं के गुबार से लोग सहम गए। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि यहां मस्जिद के बगल में पटाखा बनाने का काम लंबे समय से चल रहा था। सीओ याजवेंद्र पाल का कहना है कि जाहिद के नाम लाइसेंस है। मामले की जांच की जा रही है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाहिद के लिए खाना लेकर गया था नूरान
विस्फोट के दौरान नूरान अकेला फैक्ट्री में था। वह अपने बहनोई व फैक्ट्री के मालिक जाहिद के लिए खाना लेकर गया था। बताते हैं कि जाहिद मस्जिद में नमाज अदा करने गया था। इसी दौरान यह घटना हो गई। विस्फोट के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed