फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: An animal chased a small girl, villagers say it was wolf.

Raebareli : जंगली जानवर ने बच्ची को दौड़ाया, भेड़िये की आशंका से मचा हड़कंप; वन विभाग खोज में जुटा

Fri, 27 Sep 2024 06:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 27 Sep 2024 06:34 AM IST
सार

बच्ची ने शोर मचाते हुए घर के अंदर घुसकर जान बचाई। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े, इसके साथ ही भेड़िये की दस्तक की संभावना को देखते हुए वन विभाग की सूचना की गई। 

विज्ञापन
Raebareli: An animal chased a small girl, villagers say it was wolf.
मामले की जानकारी पर हड़कंप मच गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के बाद रायबरेली में भी भेड़िया की दस्तक की संभावना से हड़कंप और दहशत फैल गई है। सरेनी कोतवाली क्षेत्र के बैरुआ रामपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात को एक जंगली जानवर ने एक आठ वर्षीय बच्ची को दौड़ा लिया। बच्ची ने शोर मचाते हुए घर के अंदर घुसकर जान बचाई। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े, इसके साथ ही भेड़िया की दस्तक की संभावना को देखते हुए वन विभाग की सूचना की गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में कांबिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बैरुआ रामपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी विजय कुमार रैदास की आठ वर्षीय बेटी खुशी रात 9 बजे के करीब दरवाजे पर खेल रही थी। तभी अचानक एक जंगली जानवर ने उसे दौड़ा लिया। खुशी शोर मचाते हुए घर में घुस गई। वहीं, शोर सुनकर ग्रामीणों ने  जंगली जानवर को दौड़ा लिया लेकिन वह जंगल की तरफ भाग निकला।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि हमला करने वाला जंगली जानवर भेड़िया ही था। मामले की सूचना ग्रामीणों ने फॉरेस्टर ओपी सिंह को दी है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांबिंग शुरू कर जंगली जानवर की तलाश शुरू कर दी है। वन फॉरेस्टर का कहना है कि जिस तरह ग्रामीण बता रहे हैं, उस पर भेड़िया की संभावना को लेकर टीम कांबिंग कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed