फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: A woman alleged her in laws for beating her for dowry.

Raebareli: ससुरालीजनों ने दहेज के लिए गर्भवती को मारपीट कर घर से निकाला, विरोध करने पर पति को भी पीटा

Mon, 15 Jul 2024 04:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गदागंज (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गदागंज (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jul 2024 04:48 PM IST
सार

रायबरेली के गदागंज में एक विवाहिता ने दहेज के लिए ससुरालीजनों पर पीटने का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Raebareli: A woman alleged her in laws for beating her for dowry.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज के लिए गर्भवती को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने दो बच्चों के साथ गदागंज थाने पर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि पति के साथ भी मारपीट की जाती है।
विज्ञापन


मनिहार गर्वी निवासी जासमीन पत्नी शमशाद का आरोप है कि उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व हुई है तभी से उसके सास, ससुर, देवर एवं नंद दहेज के लिए परेशान करते हैं जबकि उसका पति मूक-बधिर है। विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट करते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह गदागंज थाने फरियाद लेकर पहुंची विवाहिता ने आप बीती बताई है। महिला का कहना है कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं सास-ससुर उसे दहेज की मांग करते हैं। मांग न पूरी होने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सुबह उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। बीचबचाव करने आए पति के साथ भी मारपीट की गई। थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed