फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: A truck tried to trample activists of Bajrang Dal

Raebareli: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को ट्रक से रौंदने का प्रयास, पुलिस ने नाकेबंदी की तो चालक भागा

Wed, 25 Sep 2024 08:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 25 Sep 2024 08:03 PM IST
सार

सूचना मिली कि बराडीह गांव के एक बाग से बड़ी संख्या में गौवंशों को तस्कर ट्रक में लादकर जौनपुर जिले की ओर निकला है। इस पर बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सूची मार्ग पर गौ तस्करों को ट्रक समेत घेर लिया। इसी दौरान ट्रक चालक ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को रौंदने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Raebareli: A truck tried to trample activists of Bajrang Dal
तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे गोवंश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात गोवंशों से भरे ट्रक को रोकने पर चालक ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को रौंदने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की तो चालक गोवंशों से भरे ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रक से बरामद गोवंशों को गोशाला भिजवाया गया।

विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार की रात लगभग दो बजे के करीब बजरंग दल के जिला सयोजक सुरेश सिंह को सूचना मिली कि बराडीह गांव के एक बाग से बड़ी संख्या में गौवंशों को तस्कर ट्रक में लादकर जौनपुर जिले की ओर निकला है। सूचना पर बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सूची मार्ग पर गौ तस्करों को ट्रक समेत घेर लिया। इसी दौरान ट्रक चालक ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को रौंदने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं ने किसी तरह जान बचाकर घटना की सूचना सीओ सलोन प्रदीप कुमार को दी।
विज्ञापन


घटना को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने सूची व करहिया चौकी पुलिस को तत्काल ट्रक की नाकेबंदी करके पकड़ने का निर्देश दिया। टोल प्लाजा पर सीओ के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता संजय तिवारी, रोहित, अभिषेक पहुंच गए। पुलिस से बचने के लिए ट्रक को टोल के समीप छोड़कर चालक तस्कर और खलासी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक से बरामद 16 गौवंशों को भवानीपुर गोशाला भिजवाया गया। सीओ ने बताया कि सूची चौकी प्रभारी प्रिंस सोनकर की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। ट्रक के मालिक के बारे मेंं पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed