फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: Shohads attacked with knives for refusing to play obscene songs

रायबरेली: अश्लील गाना बजाने से मना करने पर नाराज शोहदों ने किया चाकुओं से हमला, पांच की हालत गंभीर

Sun, 19 Nov 2023 09:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 19 Nov 2023 09:41 AM IST
सार

रात करीब 11 बजे कार्यक्रम में रिंकू पासी निवासी राजापुर कटेह व उसके तीन साथी पहुंचे और अश्लील गाना बजाने की फरमाइश करने के साथ नृत्य करने लगे।

विज्ञापन
Rae Bareli: Shohads attacked with knives for refusing to play obscene songs
चाकू के हमले से घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रायबरेली जिले के सलोन इलाके में एक अजीब घटना सामने आई है।  मुंडन संस्कार के दौरान अश्लील गाना बजाने से मना करने पर नाराज कुछ लोगों ने चाकुओं से हमलाकर दिया। हमलावारें ने एक-एक करके पांच लोगों को चाकुओं से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


घायलों में एक व्यक्ति को गंभीर हालात में जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के संबंध में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। सलोन कस्बे के पूरे राजा मियां का पुरवा निवासी करम सिंह के बेटे समर (3) का शुक्रवार को मुंडन संस्कार था। रात में आयोजित भोज में बहुत से मेहमान पहुंचे थे। मेहमानों के लिए मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे कार्यक्रम में रिंकू पासी निवासी राजापुर कटेह व उसके तीन साथी पहुंचे और अश्लील गाना बजाने की फरमाइश करने के साथ नृत्य करने लगे। इस पर आयोजक राम सहाय ने अश्लील गाना बजाने और नृत्य करने को लेकर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे खफा रिंकू व उसके साथियों ने राम सहाय के पेट में चाकू घोंप दिया। यह देख लोग बीचबचाव करने दौड़े। इस पर हमलावर शांत नहीं हुए। उन्होंने मुलायम यादव, सुशील यादव, शमशाद और एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस घटना में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पेट में गंभीर चोट लगी है। इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। इस बीच आरोपी भाग निकले। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर राम सहाय को ट्रॉमा सेंटर , लखनऊ भेजा गया है।


घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन की। सीओ सलोन वंदना सिंह ने बताया कि घायल सुशील की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed