फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: Railways will take over the rail wheel factory

रायबरेली: रेल पहिया कारखाने को टेकओवर करेगा रेलवे, लक्ष्य के अनुरूप अब तक नहीं हो पाया निर्माण

Sat, 30 Sep 2023 06:27 AM IST
रोहित मिश्र अवनींद्र पांडे, अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अवनींद्र पांडे, अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 Sep 2023 06:27 AM IST
सार

लालगंज में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना है। कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी ने 8 अक्तूबर, 2013 को रेल डिब्बा कारखाना परिसर में रेल पहिया कारखाना का शिलान्यास किया था।

विज्ञापन
Rae Bareli: Railways will take over the rail wheel factory
रेल पहिया कारखाना रायबरेली के लालगंज में है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रायबरेली जिले के लालगंज में स्थित आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना परिसर के पास बने रेल पहिया कारखाने को रेलवे टेकओवर करने की तैयारी में है। पिछले 10 सालों में इस कारखाने से लक्ष्य के अनुसार पहियों का निर्माण नहीं हो पाया। यही कारण है कि अब रेलवे ने इसे अपने हाथ में लेने की दिशा में काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन


लालगंज में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना है। कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी ने 8 अक्तूबर, 2013 को रेल डिब्बा कारखाना परिसर में रेल पहिया कारखाना का शिलान्यास किया था। रेल पहिया कारखाना 50 एकड़ में बनाया गया। इसके निर्माण के लिए 1683 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इसके संचालन का जिम्मा केन्द्रीय इस्पात मंत्रालय के अधीन काम करने वाली राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) को दिया गया था। इस कारखाने को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन


दावों की खुली पोल
जब इस फैक्ट्री की शुरुआत हुई तो दावा किया गया था कि 2017-18 से यहां हर वर्ष एक लाख रेल पहिये बनाए जाएंगे। इसके निर्माण में जर्मन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। अफसरों ने बताया था कि इसके बाद रेल पहिया निर्माण करने वाली देश की सबसे बड़ी इकाई बन जाएगी। बताया जाता है कि शुरुआती आठ वर्ष में यहां सिर्फ 75 रेल पहिये बनाए जा सके। यहां आशा के अनुरूप उत्पादन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही पूरी होगी प्रक्रिया 
आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में करना था काम अगर यह कारखाना तय क्षमता के अनुसार चलता तो रेल पहिया उत्पादन के मामले में देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता। केंद सरकार भी हर क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। यही कारण है कि अब रेल पहिया कारखाने को रेलवे टेकओवर करने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए उच्च अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। बहुत जल्द इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा।


निजीकरण की तैयारी भी थी
रेल पहिया कारखाना में उत्पादन बेहतर नहीं हो पाया तो राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड ने इस कारखाने को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की थी। लेकिन कार्ययोजना आगे नहीं बढ़ पाई। अब रेलवे इसे अपने हाथों में लेने की तैयारी में है। ताकि इस कारखाने से क्षमता के अनुरूप उत्पादन किया जा सके। सूत्रों की माने तो इस बाबत एक टीम ने रोज रेल पहिया कारखाना पहुंचकर असेसमेंट का काम भी शुरू कर दिया है इस बाबत रेल पहिया कारखाने के जीएम पीके मिश्रा जानकारी मांगी गई लेकिन खबर भेजे जाने तक उनका कोई जवाब नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed