फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: Rahul Gandhi's nomination valid, objections rejected, objector said he will go to High Court if no

रायबरेली: राहुल गांधी का पर्चा वैध, आपत्तियां खारिज,आपत्तिकर्ता ने कहा नामांकन खारिज न हुआ तो हाईकोर्ट जाएंगे

Sun, 05 May 2024 09:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 05 May 2024 09:26 AM IST
सार

Rae Bareli: रायबरेली में राहुल गांधी द्वारा भरे गए नामांकन को वैध पाया गया है। राहुल गांधी और दिनेश सिंह सहित रायबरेली सीट के लिए भरे गए 8 पर्चे ही वैध घोषित किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Rae Bareli: Rahul Gandhi's nomination valid, objections rejected, objector said he will go to High Court if no
राहुल गांधी ने शुक्रवार को नामांकन भरा था। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 संसदीय सीट रायबरेली से लोकसभा चुनाव के लिए 24 नामांकन पत्र जमा किए गए थे। इसमें शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद कमियां मिलने पर 16 पर्चे खारिज कर दिए गए, जबकि आठ पर्चे वैध घोषित किए गए। जांच के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी, भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह, बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव, मानवतावादी समाज पार्टी के रोहिताश, अपना दल (कमेरावादी) के मो. मोबिन, अखिल भारतीय अपना दल के दिलीप सिंह, भारतीय पंचशील पार्टी के सुदर्शन राम व निर्दलीय होरीलाल के पर्चे को वैध घोषित किया गया है। कलेक्ट्रेट में हुए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दावेदार चौकन्ना रहे। हर कोई यह जानने का प्रयास करता रहा कि कहीं उनका पर्चा खारिज न हो जाए। इसके बावजूद कमियां पाए जाने पर 16 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।

विज्ञापन


राहुल गांधी के नामांकन पर की गई आपत्ति खारिज
 लोकसभा चुनाव-2024 में नामांकन पत्र जमा होने के बाद शनिवार को पर्चों की जांच हुई। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी पर मानहानि के मुकदमे में सजा होने और ब्रिटेन की नागरिकता का आरोप लगाकर नामांकन पत्र खारिज किए जाने की आपत्ति दी गई। अधिवक्ता अनिरुद्ध प्रताप सिंह की आपत्ति पर राहुल गांधी की ओर से पूर्व विधायक व प्रस्तावक अजयपाल सिंह ने पेश होकर आपत्ति के विरोध में जवाब दिया। प्रस्तावक ने केरल के वायनाड सीट से राहुल गांधी के पर्चे के वैध होने और भारतीय नागरिकता के संबंध में साक्ष्य भी उपलब्ध कराए। अधिवक्ता अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन उनका पर्चा खारिज कर दिया गया। रिटर्निंग आफीसर व डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि राहुल गांधी के नामांकन के खिलाफ आपत्ति मिली थी। आपत्ति सही न होने पर नामांकन पत्र को वैध घोषित किया गया।
विज्ञापन


परचा खारिज न किया तो हाईकोर्ट में करेंगे पीआईएल-आपत्तिकर्ता
राहुल गांधी के परचे के खिलाफ आपत्ति देने वाले अधिवक्ता अनिरुद्ध प्रताप सिंह का कहना है कि राहुल गांधी के परचे को खारिज नहीं किया गया तो हाईकोर्ट में पीआईएल डाला जाएगा। परचे को खारिज कराने के लिए पर्याप्त साक्ष्य दिए गए। आपत्ति पर दोनों पक्ष की ओर से रिटर्निंग आफीसर के सामने बहस भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed