फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: Priyanka Gandhi writes emotional note to brother Rahul: You fought the battle with love, truth and

Raebareli: 'आपने प्यार, सच्चाई और दयालुता के साथ लड़ाई लड़ी', प्रियंका गांधी ने भाई राहुल को लिखा भावुक नोट

Wed, 05 Jun 2024 06:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 05 Jun 2024 06:48 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को रायबरेली और वायनाड की जीत पर उन्हें बधाई दी है। बुधवार को राहुल ने भी यूपी में इंडिया गठबंधन के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय बहन प्रियंका को दिया था।

विज्ञापन
Rae Bareli: Priyanka Gandhi writes emotional note to brother Rahul: You fought the battle with love, truth and
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाई राहुल गांधी को उनकी जीत पर एक भावुक नोट लिखा है। इसमें उन्होंने राहुल के रायबरेली और वायनाड की दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के साथ ही लोकसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति में सुधार होने पर उनकी तारीफ की है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका ने लिखा, उनके दृढ़ विश्वास पर संदेह करने और उनके खिलाफ झूठ का भारी प्रचार किए जाने के बावजूद, राहुल कभी पीछे नहीं हटे और सच्चाई के लिए लड़ते रहे। प्रियंका ने उन्हें सबसे बहादुर बताते हुए आगे लिखा, राहुल गांधी ने प्यार, सच्चाई और दयालुता के साथ लड़ाई लड़ी। उन्हें उन पर गर्व है।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, आप डटे रहे, फिर चाहे उन्होंने आपको कुछ भी कहा हो या आपके साथ कुछ भी किया हो। आप कभी पीछे नहीं हटे, चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आई हों, आपने कभी भी विश्वास करना नहीं छोड़ा, चाहे उन्हें आपके विश्वास पर कितना भी संदेह क्यों न हो, आपने झूठ के भारी प्रचार के बावजूद सच्चाई के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ा और आपने कभी भी गुस्से और नफरत को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया, तब भी जब वे आपको हर दिन इसका तोहफा देते थे। उन्होंने आगे कहा, जो लोग आपको नहीं देख पाए, वे अब आपको देख सकते हैं, लेकिन हममें से कुछ लोगों ने हमेशा आपको सबसे बहादुर के रूप में देखा और जाना है। भाई, मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है।
विज्ञापन

 


कांग्रेस का सुधरा प्रदर्शन
राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में भारी अंतर से जीत हासिल की। रायबरेली में उन्होंने भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 3,90,030 मतों के अंतर से हराकर यह सीट जीती। वायनाड में उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी की उम्मीदवार एनी राजा को 3,64,422 मतों से हराया। 2024 के लोकसभा चुनावों की मतगणना मंगलवार को हुई। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने 240 सीटें जीतीं, जो उसकी 2019 की 303 सीटों से काफी कम है। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने 99 सीटें जीतकर मजबूत सुधार दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed