Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rae Bareli: An out-of-control dumper crushed a maternal grandfather and granddaughter riding a moped

रायबरेली: बेकाबू डंपर ने मोपेड से जा रहे नाना-नातिन को रौंदा, मौके पर हुई दोनों की मौत; चालक हुआ फरार

Sat, 07 Nov 2026 06:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 07 Nov 2026 06:26 PM IST
सार

Road accident in Raebareli: यूपी के रायबरेली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मोहलिया गांव के पास शनिवार दोपहर बेकाबू डंपर ने मोपेड सवार नाना-नातिन को रौंद दिया।
 

विज्ञापन
Rae Bareli: An out-of-control dumper crushed a maternal grandfather and granddaughter riding a moped
मौके पर हुई दोनों की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मोहलिया गांव के पास शनिवार दोपहर बेकाबू डंपर ने मोपेड सवार नाना-नातिन को रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। ऊंचाहार कस्बा निवासी पदारथ गुप्ता (62) की बेटी की शादी भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बे में हुई है। दिवाली पर पदारथ बेटी के घर आए थे। वह नातिन श्रेया गुप्ता (16) पुत्री महेश गुप्ता के साथ मोपेड ऊंचाहार जा रहे थे।

विज्ञापन


दोपहर करीब 12.30 बजे लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मोहलिया गांव के पास रायबरेली से प्रयागराज की तरफ पीछे से जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे मोपेड सवार पदारथ व श्रेया सड़क पर गिर गए और डंपर के पहिये के चपेट में आ गए। श्रेया की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायल पदारथ को सीएचसी बेलाभेला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पदारथ हेलमेट लगाए थे, लेकिन उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। पदारथ व्यापारी थे। भदोखर थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर जाकर हादसे की जांच की। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed