फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Radio Parvaaz launched in jail, speakers installed in barracks

Lucknow News: जेल में रेडियो परवाज का शुभारंभ, बैरकों में लगाये गए स्पीकर

Thu, 28 May 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Radio Parvaaz launched in jail, speakers installed in barracks
एफएम रेडियो का शुभारंभ करते डीजी जेल पीसी मीणा।
लखनऊ। जेलों में कैदियों के मानसिक तनाव को कम करने, सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें कौशल प्रदान करने की दिशा में नई पहल करते हुए बुधवार को जिला जेल में रेडियो परवाज (एफएम रेडियो) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महानिदेशक कारागार पीसी मीणा ने किया। रेडियो सेवा की शुरुआत इंडिया विजन फाउंडेशन फिक्की फ्लो के सहयोग से की गई है।
विज्ञापन


फाउंडेशन की डायरेक्टर मोनिका धवन ने बताया कि रेडियो परवाज के माध्यम से 350 विशेष कैप्सूल प्रसारित किए जाएंगे। इनमें प्रेरणादायी कहानियां, गीत-संगीत, सामान्य ज्ञान के अलावा जीवनोपयोगी विषयों से जुड़ी सामग्री शामिल होगी। जेल में रेडियो सेवा का मूल उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच और रचनात्मक अभिरुचियों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

डीजी जेल पीसी मीणा ने कहा कि रेडियो परवाज जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मददगार साबित होगा। डीजी ने महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के साथ ही जेल अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को फल वितरित किए। इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके जायसवाल, जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, डिप्टी जेलर कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह, आशुतोष मिश्रा, अजय कुलवंत व महिला डिप्टी जेलर अंशु, फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन सिमरन, वाइस चेयरपर्सन निवेदिता सिंह, फाउंडर चेयर ज्योत्सना हबीबुल्लाह सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोरंजन ही नहीं, बंदियों को अपराध के रास्ते से हटाने में भी अहम योगदान
वरिष्ठ अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया जेल रेडियो न सिर्फ बंदियों का मनोरंजन करेगा, बल्कि उन्हें अपराध के रास्ते से हटाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी के मुताबिक जेल में बने रेडियो स्टेशन के लिए एक उच्च शिक्षित बंदी को रेडियो जॉकी बनाया जाएगा। जो रोज बैरकों के बंदियों की फरमाइश के गीत को पूछ कर उसे सिस्टम पर बजाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed