फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   R K Tiwary becomes acting chief secretary of Uttar Pradesh.

राजेंद्र कुमार तिवारी ने संभाला यूपी के मुख्य सचिव का प्रभार, अनूप चंद्र पांडेय हुए रिटायर

Sun, 01 Sep 2019 12:18 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
R K Tiwary becomes acting chief secretary of Uttar Pradesh.
डॉ. अनूप चंद्र पांडेय व आर के तिवारी - फोटो : amar ujala

प्रदेश के मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय शनिवार को 35 वर्ष लंबी प्रशासनिक सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। एक वर्ष दो महीने तक वह प्रदेश के मुख्य सचिव रहे। शासन ने नियमित मुख्य सचिव की तैनाती तक 1985 बैच के आईएएस अधिकारी व कृषि उत्पादन आयुक्त राजेंद्र कुमार तिवारी को प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। देर रात उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अनूप को 30 जून 2018 को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया था। पांडेय की फरवरी 2019 में सेवानिवृत्ति की तिथि आई तो सरकार ने केंद्र की सहमति लेकर छह महीने का सेवाविस्तार दे दिया। सेवा विस्तार की अवधि शनिवार को पूरा होने के साथ ही अनूप रिटायर हो गए। पिछले काफी दिनों से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति व प्रदेश में कार्यरत छह-सात अधिकारियों के नाम नए मुख्य सचिव के पद के दावेदारों में चल रहे थे।
विज्ञापन


31 अक्तूबर को पांडेय की पहले से विदाई भी तय थी। इसके बावजूद सरकार नियमित मुख्य सचिव पर फैसला नहीं ले पाई। शनिवार देर शाम मुख्य सचिव के पद पर नियमित नियुक्ति होने तक के लिए राजेंद्र को जिम्मेदारी सौंप दी गई। तिवारी के पास एपीसी के साथ अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा की भी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



अब केंद्र में तैनात दुर्गाशंकर, संजय व शालिनी पर टिकी निगाहें

जानकार बताते हैं कि कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति से यह बात स्पष्ट हो गई है कि राज्य में कार्यरत जिन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को इस पद का दावेदार माना जा रहा था, फिलहाल उनमें से कोई भी मुख्यमंत्री की कसौटी पर खरा नहीं उतरा है। सरकार पहले भी बेहतर विकल्प पर कनिष्ठ अफसरों को मुख्य सचिव बनाती रही है।

सूत्रों का कहना है कि  प्रदेश सरकार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में से किसी को नियमित मुख्य सचिव बनाने पर विचार कर रही है। इनमें 1984 बैच के आईएएस अधिकारी व शहरी विकास मंत्रालय में सचिव दुर्गाशंकर मिश्र तथा कृषि कल्याण मंत्रालय के सचिव संजय अग्रवाल के अलावा 1985 बैच की आईएएस व पंचायतीराज मंत्रालय में अपर सचिव शालिनी प्रसाद का नाम शामिल है।

1982 बैच व यूपी काडर के वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार श्रीवास्तव भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। लेकिन उनका कार्यकाल केवल जनवरी 2020 तक बाकी है। बेहतर विकल्प के बावजूद केवल पांच माह का कार्यकाल बाकी होने से उन्हें इस पद की होड़ में नहीं माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत इन अधिकारियों में से पसंद के अधिकारी को प्रदेश की सेवा के लिए वापस करने का पत्र भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed