{"_id":"5f7f4b5e8ebc3e9bd646e1a1","slug":"question-papers-are-being-found-online-digital-will-be-evaluated","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन मिल रहे है प्रश्न पत्र, डिजिटल होगा मूल्यांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन मिल रहे है प्रश्न पत्र, डिजिटल होगा मूल्यांकन
Thu, 08 Oct 2020 10:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixa
प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से डिप्लोमा पाठ्यक्रम की परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रश्न पत्र जारी जा रहा है। उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी डिजिटल किया जा रहा है। 25 सितंबर से शुरू हुई परीक्षा 12 अक्तूबर तक चलेगी।
प्राविधिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव एस. राधा चौहान ने बताया कि प्रदेश में डिप्लोमा पाठ्यक्रम की परीक्षा का आयोजन डिजिटल प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। उन्होंने बताया 75 हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार लिखित उतर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन पायलट प्रोजेक्ट के रूप में करने की व्यवस्था की गयी है। पूर्व में उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मैनुअल होने के कारण इस पर भारी धनराशि व्यय होती थी। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र ऑनलाइन जारी करने और उतर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन कराने से समय और धन की बचत होगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों को ऑनलाइन प्रश्न पत्र भेजने की प्रक्रिया से लोगों को परिचित कराने के लिए एकेटीयू लखनऊ के सहयोग से मॉक टेस्ट किया गया। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्रों को ऑनलाइन जारी करने के लिए 186 परीक्षा केन्द्रों में से 103 राजकीय, 18 अनुदानित तथा 65 निजी क्षेत्र के संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि डिजीटल मूल्यांकन होने से पुन: मूल्यांकन, आरटीआई में सूचना देने कक कार्यवाही आसान होगी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मूल्यांकन प्रबन्धन की व्यवस्था से उतर पुस्तिकाओं का त्वरित मूल्यांकन होगा और शीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित करने में भी सुविधा होगी।