फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Question paper delayed by half an hour

सीबीएसई : पहले दिन प्रश्न पत्र आधा घंटा लेट पहुचा, एक प्रश्न का विकल्प भी गलत

Wed, 01 Dec 2021 02:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 01 Dec 2021 02:01 PM IST
सार

सीबीएसई के सिटी समन्वयक ने बताया कि सभी स्कूलों में प्रश्नपत्र लेट नहीं मिले। कुछ ही स्कूलों में समस्या आई। उन्होंने बताया कि बोर्ड पहले एनक्रिप्टेड कोड भेजता है, उसके बाद मेल आता है, थोड़ी प्रक्रिया के बाद ही प्रश्नपत्र प्रिंट करने के लिए मिलता है। इसमें देरी होने की संभावना बनी रहती है।

विज्ञापन
Question paper delayed by half an hour
CBSE 12th Term-1 Exam - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मुख्य विषयों की पहली टर्म परीक्षा का पहला दिन गड़बड़ियों के नाम रहा। तकनीकी खामियों की वजह से कई स्कूलों में प्रश्नपत्र आधा घंटा लेट पहुंचा। वहीं छात्रों ने एक प्रश्न के दो विकल्प एक ही जैसे दिए जाने की भी शिकायत की है।

विज्ञापन


मंगलवार को हाईस्कूल की सोशल साइंस की परीक्षा थी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा होनी थी। ओएमआर शीट पहले ही स्कूलों को ऑनलाइन मुहैया करा दी गई थी। प्रश्नपत्र परीक्षा वाले दिन ही आना था। तकनीकी खामी की वजह कई स्कूलों में छात्रों को आधा घंटा देरी से प्रश्नपत्र मिला। इन स्कूलों में परीक्षा दोपहर 12 बजे से शुरू हुई और 1:30 पर खत्म हुई। प्रश्नपत्र में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें से 50 प्रश्न करने थे। छात्रों ने बताया कि प्रश्न संख्या 40 के दिए गए विकल्प में गड़बड़ी थी। इस प्रश्न के दो विकल्प एक ही थे।
विज्ञापन


सीबीएसई के सिटी समन्वयक डॉ. जावेद आलम ने बताया कि सभी स्कूलों में प्रश्नपत्र लेट नहीं मिले। कुछ ही स्कूलों में समस्या आई। उन्होंने बताया कि बोर्ड पहले एनक्रिप्टेड कोड भेजता है, उसके बाद मेल आता है, थोड़ी प्रक्रिया के बाद ही प्रश्नपत्र प्रिंट करने के लिए मिलता है। इसमें देरी होने की संभावना बनी रहती है। वहीं सुबह नेटवर्क भी काफी धीमा था, इस वजह से भी समस्या आई होगी। उन्होंने बताया कि बोर्ड के साफ निर्देश हैं कि जिस स्कूल में परीक्षा देर से शुरू हो वहां पर छात्रों को उतना अतिरिक्त समय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकल्पों में उलझे छात्र
90 मिनट की परीक्षा में छात्रों को 50 प्रश्नों के उत्तर देने थे, लेकिन विकल्पों में छात्र उलझ कर रह गए। छात्रों ने बताया कि चार विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनना था। लेकिन हर प्रश्न में दो विकल्प ऐसे दिए गए थे, जिनका मतलब एक जैसा ही निकलता था, ऐसे में सही विकल्प चुनने में मशक्कत करनी पड़ी। वहीं रीजनिंग के प्रश्नों ने भी छात्रों को काफी छकाया। इसमें दो वाक्य दिए होते हैं, जिनमें एक गलत बताना होता है और उसका कारण भी बताना होता है। ऐसे करीब आठ प्रश्न पूछे गए थे।

प्रश्न तो आसान ही थे, लेकिन विकल्प थोड़े उलझाऊ थे। हर चार में से दो विकल्पों के मायने तो एक ही जैसे थे। बाकी परीक्षा में कोई परेशानी नहीं हुई।
- दिव्यांश, छात्र

पेपर आसान था। काफी जल्दी खत्म हो गया। कुछ प्रश्नों के विकल्प चुनने में काफी सोच-विचार करना पड़ा। वहीं रीजनिंग के प्रश्न थोड़े कठिन लगे।
- रचित मानस, छात्र

बाकी सब प्रश्न तो ठीक थे, एसर्शन रीजनिंग के प्रश्नों के सही उत्तर लिखने में काफी सोचना पड़ा। इसमें बताना पड़ता है कौन सा वाक्य गलत है और क्यों है।
- यश, छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed