फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   queen of heart reached lucknow

शहर पहुंची 'क्वीन ऑफ हार्ट'

Sat, 30 Nov 2013 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 30 Nov 2013 10:12 AM IST
विज्ञापन
queen of heart reached lucknow

दिल के रोगों से जुड़ी जानकारियों को महिलाओं तक पहुंचाने के लिए दिल्ली

विज्ञापन
से चली क्वीन ऑफ हार्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को लखनऊ पहुंच गई।

इस मौके पर डॉ. आरसी आहूजा ने कहा कि दिल से जुड़ी बीमारियां महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हैं। इस समस्या को खत्म करने के लिए बड़े अभियान की जरूरत है।

पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के हेड प्रो.पीके गोयल ने कहा कि महिलाओं की जीवनशैली में भी काफी परिवर्तन आए हैं। व्यस्त जीवनशैली के चलते वे स्वास्थ्य को अनदेखा कर देती हैं।

अब जनता में बताना जरूरी हो गया है कि हृदय रोग महज पुरुषों का रोग नहीं रह गया है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार प्रत्येक चार सेकंड में एक महिला की मृत्यु दिल संबंधी बीमारियों के कारण होती है।

उन्होंने बताया कि क्वीन ऑफ हार्ट की शुरुआत वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर मंडी हाउस से दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने की थी।

ये बस देशभर में तकरीबन 20 हजार किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए दो लाख से ज्यादा लोगों को जानकारी देगी।

उन्होंने बताया कि भारतीय महिलाओं में हृदय संबंधी बीमारियों के सर्वे में पाया गया कि पिछले 5 वर्षों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में दिल संबंधी बीमारियों में 16 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed