Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   qrt takes action

Lucknow News: रेलवे क्षेत्र में कूड़ा उठान में गड़बड़ी, क्यूआरटी की छापेमारी

Tue, 29 Jul 2025 10:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:44 AM IST
विज्ञापन
qrt takes action

विज्ञापन
नगर निगम की कार्रवाई, एफआईआर दर्ज


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नगर निगम की कूड़ा उठान एजेंसी लॉयन इन्वायरो की क्यूआरटी ने सोमवार को कूड़ा उठाने के काम का औचर निरीक्षण किया। इसमें रेलवे क्षेत्र से कूड़ा उठाने में लापरवाही पाई गई। बगैर एजेंसी की जानकारी के कूड़ा उठाया जा रहा था और डीजल का अनुचित प्रयोग कर धन उगाही की जा रही थी।

मामले में एजेंसी के जिन कर्मचारियों की मिलीभगत पाई गई, उनके खिलाफ पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने रेलवे, आरडीएसओ और रेलवे चारबाग क्षेत्र में हो रहे सेकेण्डरी कूड़ा उठान में गंभीर अनियमितताएं पकड़ीं गई। यह भी पाया गया कि नगर निगम द्वारा अधिकृत लायन इन्वायरो की जानकारी के बिना रेलवे क्षेत्रों से कूड़ा उठाया जा रहा था। इस दौरान डीजल का बेजा इस्तेमाल कर उसका बिल बनाकर पैसा लिया जा रहा था। क्यूआरटी ने पाया कि कूड़ा उठान का कार्य अनधिकृत रूप से उनके कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था। यूजर चार्ज आपस में बांट रहे थे। यह पूरी प्रक्रिया न केवल नियमों के विरुद्ध थी, बल्कि निगम की छवि और राजस्व को भी नुकसान पहुंचाने वाली थी। जांच में लायन इन्वायरो के जिन कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई, उनमें जोनल इंचार्ज राहुल मौर्या, सेकेंडरी सुपरवाइजर सुनील त्यागी, अजय श्रीवास्तव एवं जेसीबी चालक सलामुद्दीन के नाम शामिल हैं। इन सभी पर पारा थाने में एफआईआर करवाई गई है। लायन इन्वायरो टीम ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपी है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने इस लापरवाही और भ्रष्टाचार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करने की बात दोहराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed