{"_id":"5fc7c8028ebc3e9b987d8bd2","slug":"pwd-s-enc-ak-jain-s-sexual-entry-in-sexual-harassment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न मामले में पीडब्ल्यूडी के ईएनसी एके जैन को परिनिंदा प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यौन उत्पीड़न मामले में पीडब्ल्यूडी के ईएनसी एके जैन को परिनिंदा प्रविष्टि
Wed, 02 Dec 2020 10:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एके जैन को यौन उत्पीड़न मामले में परिनिंदा प्रविष्टि दी गई है। सिंचाई विभाग में डैपुटेशन पर तैनाती के दौरान एक महिला स्टैनो ने उनके खिलाफ शासन से शिकायत की थी। विशाखा गाइडलाइंस के तहत विशेष सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने उन्हें दोषी करार दिया। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने जैन को परिनिंदा प्रविष्टि दी है।
यह वाकया वर्ष 2018 का है। तब एके जैन प्रतिनियुक्ति पर सिंचाई विभाग की टीएसी (टेक्निकल ऑडिट सेल) में बतौर मुख्य प्राविधिक परीक्षक (सीटीई) के पद पर तैनात थे। टीएसी में ही तैनात एक महिला स्टैनो ने जैन पर यौन उत्पीड़न (सैक्सुअल हैरस्मेंट) का आरोप लगाते हुए शासन को शिकायती पत्र भेजा। इस पर शासन ने विशाखा गाइडलाइंस के अंतर्गत विशेष सचिव अनीता वर्मा सिंह की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई। कमेटी ने दोनों पक्षों के बयान लेने बाद अपनी रिपोर्ट शासन को दी। इसमें एके जैन पर लगाए गए आरोप सही बताए गए। इसके बाद शासन ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की। जैन को परिनिंदा प्रविष्टि दिए जाने की पुष्टि प्रमुख सचिव, पीडब्ल्यूडी नितिन रमेश गोकर्ण ने की है।