फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PWD clerk dies in suspicious Condition, dead body found in headquarters In Lukcnow

Lukcnow Crime: पीडब्ल्यूडी के क्लर्क की संदिग्ध हालत में मौत, मुख्यालय में मिला शव, घटनास्थल पर मिला ये सामान

Thu, 04 Aug 2022 07:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Aug 2022 07:35 PM IST
सार

लखनऊ में पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में क्लर्क की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। मुख्यालय में क्लर्क का शव मिला है। पुलिस को मौके से  शराब की बोतलें और अन्य संदिग्ध सामान मिला है। 

विज्ञापन
PWD clerk dies in suspicious Condition, dead body found in headquarters In Lukcnow
विलाप करती पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पर तैनात क्लर्क विपिन सिंह (35) की संदिग्ध हालात में बुधवार देर रात मौत हो गई। विपिन का शव मुख्यालय में एक कमरे में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, कमरे के अंदर शराब की बोतलें और अन्य संदिग्ध सामान मिले हैं जिसे सीज कर दिया गया है। वहीं पत्नी व मृतक के भाई ने मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले विपिन सिंह मड़ियांव इलाके में फैजुल्लागंज में परिवार सहित रहता था। विपिन पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में प्रमुख अभियंता कार्यालय में बतौर जूनियर क्लर्क तैनात था। बुधवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो पत्नी सपना ने तलाश शुरू की। देर रात पुलिस को विपिन के सहयोगियों ने पुलिस व परिवारीजनों को सूचना दी कि वह मृत हालत में अपने कार्यालय में पड़ा है। सूचना पर पुलिस और परिवारीजन भी पहुंच गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक, कमरे की जांच की गई है। सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की गई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही हैं। सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि बुधवार देर रात मुख्यालय में विपिन के अलावा आकाश और मुकेश मौजूद थे। कमरे के अंदर पुलिस को शराब की बोतलें मिली हैं।
विज्ञापन


पत्नी व भाई ने की जांच की मांग
पत्नी सपना सिंह ने विपिन सिंह की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। पत्नी का आरोप है कि देर रात तक पति के साथ दो और क्लर्क आकाश और मुकेश मौजूद थे। वहीं मुख्यालय पर भारी सुरक्षा व्यवस्था भी है। ऐसी हालत में सुरक्षाकर्मियों को इस बारे में कैसे नहीं पता चला। अगर विपिन की तबियत बिगड़ गई थी तो उसे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पूछताछ में साथी क्लर्क ने बताया कि देर रात विपिन की अचानक तबियत बिगड़ गई और बेसुध होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में कमेटी करेगी जांच
विपिन सिंह की मौत के मामले में प्रमुख अभियंता संदीप कुमार ने मुख्य अभियंता (मुख्यालय-2) की अध्यक्षता में विभागीय जांच समिति का गठन किया है। इसकी जांच आख्या समिति को जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। प्रमुख अभियंता संदीप कुमार ने कहा कि विपिन के परिवारीजनों को विभाग की तरफ से हर संभव मदद मिलेगी। वहीं मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति की कार्रवाई भी शीघ्र की जाएगी।


पीडब्ल्यूडी में तैनात जूनियर क्लर्क विपिन सिंह की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं परिवारीजनों ने जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अपर्णा रजत कौशिक, डीसीपी मध्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed