Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections: Congress forms 42-member Political Affairs Committee

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों और चुनाव संचालन समिति की घोषणा की

Sat, 28 Nov 2026 11:24 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 28 Nov 2026 11:24 PM IST
सार

यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने दो कमेटियों की घोषणा की है। राजनीतिक मामलों की समिति में 47 नेताओं को जगह दी गई है। वहीं, चुनाव संचालन समिति की कमान प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना को सौंपी गई है।

विज्ञापन
UP Elections: Congress forms 42-member Political Affairs Committee
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व नेता राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक मामलों और चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी है। राजनीतिक मामलों की कमेटी में 47 सदस्य है और चुनाव संचालन समिति में 37 सदस्य हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी  राजनीतिक मामलों की समिति में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, अराधना मिश्रा मोना, वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमण सिंह, अजय राय सहित 47 सदस्य  हैं।

विज्ञापन


इसी तरह प्रदेश चुनाव समिति में अराधना मिश्रा मोना, वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमण सिंह, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, अजय राय, निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, पीएल पुनिया, प्रदीप जैन आदित्य समेत 37 सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन


इसी तरह राजनीतिक ममलों की समिति में 12 पदेन सदस्य और चुनाव संचालन समिति में 15 पदेन सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।। पदेन सदस्य विभिन्न फ्रंटल सगठनों के पदाधिकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक मामलों की समिति में राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा मोना, वीरेंद्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, उज्ज्वल रमन सिंह, राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी और अजय राय को शामिल किया गया है। इसके अलावा निर्मल खत्री, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, पी.एल. पुनिया, प्रदीप जैन आदित्य, राशिद अल्वी, जफर अली नकवी और बेगम नूर बानो भी कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं।कमेटी में रवि वर्मा, कुंवर दानिश अली, मीम अफजल, अनिल शास्त्री, संजय कपूर, प्रदीप माथुर, विवेक बंसल, मोहम्मद मुकीम, कमल किशोर कमांडो, अनुग्रह नारायण सिंह, दीपक सिंह, नकुल दुबे, भगवती प्रसाद चौधरी, अफरोज खान, अनिल चौधरी, नदीम जावेद, सोहिल अख्तर अंसारी, आलोक प्रसाद, देवेंद्र निषाद और मनोज यादव को भी जगह मिली है।यह कमेटी यूपी में चुनावी रणनीति, गठबंधन, उम्मीदवारों के चयन और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर अहम फैसले लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed