Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Half the population will gain decisive participation: Dr. Rajeshwar Singh

आधी आबादी को मिलेगी निर्णायक भागीदारी : डॉ. राजेश्वर सिंह

Sun, 29 Nov 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Half the population will gain decisive participation: Dr. Rajeshwar Singh
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े केंद्र सरकार के तीन विधायी प्रस्तावों का सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को साहसिक, दूरदर्शी और संकल्पबद्ध बताया। कहा कि ये विधेयक समय की मांग है। हमेशा की तरह विपक्षी दल इनका विरोध कर रहे हैं, जो गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का अर्थ संसद में कुछ अतिरिक्त सीटें भर नहीं है। इसका अर्थ है- देश की आधी आबादी को उन निर्णयों में भागीदार बनाना, जो उनके जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं। लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण से महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार, पोषण और आर्थिक नीतियों के निर्माण में सीधे भाग ले सकेंगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को भी अपनी आरक्षित श्रेणियों में प्रतिनिधित्व मिलेगा।
विज्ञापन

कहा कि बीते दशकों में भारत की जनसंख्या, शहरीकरण और सामाजिक-आर्थिक संरचना में बड़े बदलाव आए हैं और परिसीमन विधेयक इन्हीं नई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लाया गया है। प्रस्ताव के अनुसार, हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा की मौजूदा सीटें 50 फीसद तक बढ़ेंगी। इससे उत्तर प्रदेश को लोकसभा में 40 और विधानसभा में लगभग 202 नए जनप्रतिनिधि मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने लखनऊ का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां एक ओर तेजी से फैलता शहर है, तो दूसरी ओर सरोजनीनगर जैसे क्षेत्र में गांव, औद्योगिक क्षेत्र, नई आवासीय सोसाइटियां और विकसित होती बस्तियां एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी विविध जरूरतों को समझने, स्थानीय समस्याओं को नीति तक पहुंचाने और जनता से संवाद को और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिनिधित्व का विस्तार जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed