{"_id":"6b0b3c9a17b16bbfc50ccff6","slug":"loco-pilots-will-now-undergo-training-to-operate-trains-on-simulators-lucknow-news-c-13-lko1096-2029063-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब सिमुलेटर पर ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग लेंगे लोको पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब सिमुलेटर पर ट्रेन चलाने की ट्रेनिंग लेंगे लोको पायलट
विज्ञापन
आरडीएसओ में प्रदर्शनी।
लखनऊ। वायुसेना की तर्ज पर अब लोको और सहायक लोको पायलटों को सिमुलेटर पर ट्रेन संचालन की ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे वास्तविक परिस्थितियों में ट्रेन चलाने से पहले पायलटों को आपात स्थितियों से निपटने का अभ्यास कराया जा सकेगा। खासकर कोहरे में ट्रेन संचालन को सुरक्षित और बेहतर बनाने में यह तकनीक मददगार होगी। अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) ने इसके लिए सिमुलेटर विकसित किया है।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आरडीएसओ स्टेडियम में आयोजित इनो रेल प्रदर्शनी के आखिरी दिन शनिवार को इस सिमुलेटर ने लोगों का ध्यान खींचा। प्रदर्शनी का समापन भी शनिवार को हुआ। आरडीएसओ के स्टॉल पर सिमुलेटर के साथ कवच सिस्टम का अपग्रेडेड वर्जन भी प्रदर्शित किया गया।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कवच ट्रेन हादसों को रोकने में मददगार है, जबकि सिमुलेटर से लोको पायलटों को सुरक्षित ट्रेन संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। इससे कोहरे में भी ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित और दक्ष बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे देश के विकास का प्रमुख इंजन
समापन समारोह में रेलवे बोर्ड के सदस्य (अवसंरचना) विवेक कुमार गुप्ता ने रेलवे को देश की अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा और विकास का प्रमुख इंजन बताया। कहा कि रेलवे लोगों, वस्तुओं और विचारों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। रेलवे नेटवर्क और अवसंरचना के विस्तार के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उद्योग जगत, इंजीनियरों और स्टार्टअप्स के साथ सहयोग तथा नवाचार जरूरी है।
आरडीएसओ के महानिदेशक प्रभास दनसाना ने आधुनिक, सुरक्षित और दक्ष रेल प्रणाली विकसित करने में अनुसंधान, नवाचार और उभरती तकनीकों की भूमिका पर जोर दिया। प्रदर्शनी में रेलवे अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया।
सेंसरयुक्त निगरानी प्रणाली पर चर्चा
तकनीकी सत्र में शनिवार को सॉफ्टवेयर और सेंसर आधारित निगरानी प्रणाली से रेलवे परिसंपत्तियों की स्थिति का आकलन और खराबी का पूर्वानुमान लगाने पर चर्चा हुई। इसमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स, विश्वसनीयता अभियांत्रिकी और रिमोट मॉनिटरिंग जैसे विषय शामिल रहे। शुक्रवार को स्मार्ट रोलिंग स्टॉक, एआई आधारित रेल परिवहन, हाइड्रोजन ट्रेन, आधुनिक ट्रैक्शन एवं प्रोपल्शन प्रणाली और रेलवे में डिजिटल परिवर्तन पर मंथन हुआ।