{"_id":"5da0655c8ebc3e93ab3b8eb9","slug":"pwd-clerk-caught-red-handed-asking-10-thousand-rupees-bribe-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी का बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार, विभाग के ही बर्खास्त कर्मचारी से ले रहा था रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी का बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार, विभाग के ही बर्खास्त कर्मचारी से ले रहा था रुपये
Sat, 12 Oct 2019 12:03 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 12 Oct 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की लखनऊ इकाई ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में तैनात लिपिक बाबूलाल को विभाग के ही बर्खास्त बाबू से 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बाबूलाल को राजभवन के सामने सड़क के किनारे खड़े होकर घूस लेते पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन
उसके खिलाफ गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी गई है। लेकिन थाने के कंप्यूटर में खराबी से केस दर्ज नहीं किया जा सका था। हालांकि गौतमपल्ली थाने के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश ने बताया कि उनके थाना के बजाय किसी दूसरे थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
बाबूलाल पीडब्लयूडी मुख्यालय के प्रमुख अभियंता कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। वह समूह ‘ग’ के कर्मचारियों के अधिष्ठान का काम देखता है। इटावा में लोनिवि कार्यालय के वरिष्ठ सहायक पद से बर्खास्त आलोक कुमार पिछले कई महीने से अपनी चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए बाबूलाल के पास आ रहा था।
विज्ञापन
लेकिन घूस न देने से उसका भुगतान नहीं हो रहा था। परेशान होकर आलोक ने बाबूलाल के घूस मांगे जाने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की थी। इस आधार पर ट्रैप टीम के प्रभारी डीएसपी उपेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने रणनीति बनाकर बाबूलाल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।