फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pushpita and Akash top in long jump

Lucknow News: लंबी कूद में पुष्पिता और आकाश अव्वल

Sun, 25 Feb 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 25 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Pushpita and Akash top in long jump
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने मार्च पास्ट की सलामी ली। ज्योति प्रज्ज्वलन और शपथ ग्रहण के बाद प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेना चाहिए। हमें निरर्थक चीजों से भी सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

बालकों की 800 मीटर दौड़ में विक्रम सिंह यादव प्रथम, अंशुमान द्वितीय, अनूप कुमार यादव तृतीय, लंबी कूद में आकाश पटेल प्रथम, अनूप कुमार द्वितीय, अखिलेश कुमार तृतीय, जैवलिन थ्रो में सुशील कुमार यादव प्रथम, अरविंद पटेल द्वितीय, आकाश पटेल तृतीय, 100 मीटर दौड़ में निलेश सरोज प्रथम, आकाश पटेल द्वितीय, शिवेंद्र शुक्ला तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में शुभम वर्मा प्रथम, विक्रम सिंह यादव द्वितीय, अनूप कुमार यादव तृतीय, 200 मीटर दौड़ में निलेश सरोज प्रथम, चित्रांश द्वितीय, आकाश पटेल तृतीय, ऊंची कूद में अंकित सिंह प्रथम, रवि कुमार द्वितीय, अब्दुल एजाज तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिकाओं की 800 मीटर दौड़ में मुस्कान ने पहला, प्रीति यादव ने दूसरा, खुशबू यादव ने तीसरा, शॉट पुट में स्नेहा ने पहला, शिवानी ने दूसरा, अंजली यादव ने तीसरा, लंबी कूद में पुष्पिता यादव ने पहला, छाया ने दूसरा, शिवानी ने तीसरा, 100 मीटर दौड़ में प्रीति यादव ने पहला, गुडिय़ा ने दूसरा, अंजलि मौर्या ने तीसरा, जैवलिन थ्रो में स्नेहा अवस्थी ने पहला, अंजलि यादव ने दूसरा, संजना ने तीसरा, 200 मीटर दौड़ में शिवानी ने पहला, आजदुन बानो ने दूसरा, प्रीति यादव ने तीसरा स्थान बनाया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र में प्रबंध मंत्री इं. अतुल भार्गव ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश तरुण सक्सेना को प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य अनुभव भार्गव ने पुष्प गुच्छ भेंट किया। क्रीड़ा समिति की अध्यक्ष प्रो. यामिनी शर्मा एवं आयोजन सचिव प्रो. सी. लाल ने रूपरेखा प्रस्तुत की। प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार त्रिपाठी ने स्वागत किया। संचालन डॉ. आजेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर चंद्रमणि मिश्रा, सतीश कुमार, सूर्यभान वर्मा, राजीव भार्गव, डॉ. बद्रीदत्त मिश्र, डॉ. आदर्श कुमार, डॉ. संजय पांडेय, डॉ. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed