फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pushparaj Singh got command of PCS Association, formation of new executive after six years

Lucknow News : पुष्पराज सिंह को मिली पीसीएस एसोसिएशन की कमान, छह साल बाद नई कार्यकारिणी का गठन, वैभव महासचिव

Sun, 27 Nov 2022 08:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 27 Nov 2022 08:25 PM IST
सार

पुष्पराज सिंह ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों ने हमें जो जिम्मेदारी दी है, उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। जूनियर और सीनियर पीसीएस अधिकारियों की जो भी समस्याएं होंगी, उनका समाधान कराना हमारी प्राथमिकता में रहेगा। जल्द ही हम एसोसिएशन के प्रस्ताव तैयार करेंगे, जिन्हें नियमानुसार सक्षम स्तर पर रखे जाएंगे।

विज्ञापन
Pushparaj Singh got command of PCS Association, formation of new executive after six years
पीसीएस एसोसिएशन के चुनाव में पुष्पराज सिंह को अध्यक्ष चुना गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीएस एसोसिएशन का रविवार को विशेष अधिवेशन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ, जिसमें 300 से ज्यादा अधिकारियों ने हिस्सा लिया। छह साल बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। प्रयागराज के अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह को अध्यक्ष और लखीमपुर शुगर मिल के जीएम वैभव मिश्रा को महासचिव बनाया गया।

विज्ञापन


रजनीश राय, विश्व भूषण मिश्र व संजय कुमार उपाध्यक्ष चुने गए। संजय पाडेंय, पंकज कुमार, सृष्टि धवन, पूजा अग्निहोत्री व संजय यादव को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। डॉ. संतोष उपाध्याय कोषाध्यक्ष और चंदन पटेल ऑडिटर बने।
विज्ञापन


नीतियां लागू कराएंगे, समाधान तलाशेंगे : वैभव मिश्रा
नवनिर्वाचित महासचिव वैभव मिश्रा ने कहा कि शासन की नीतियों को ठीक से लागू करवाने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। जन महत्व के मुद्दों को बढ़ावा देंगे। जो भी मुद्दे होंगे उन्हें विनम्रतापूर्वक सक्षम स्तर पर उठाकर समाधान तलाश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बखूबी जिम्मेदारियों का करेंगे निवर्हन : पुष्पराज सिंह
एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों ने हमें जो जिम्मेदारी दी है, उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। जूनियर और सीनियर पीसीएस अधिकारियों की जो भी समस्याएं होंगी, उनका समाधान कराना हमारी प्राथमिकता में रहेगा। जल्द ही हम एसोसिएशन के प्रस्ताव तैयार करेंगे, जिन्हें नियमानुसार सक्षम स्तर पर रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed