{"_id":"5e511d088ebc3ef3d8642e2d","slug":"pushpak-express-timing-changed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"25 जून से पुष्पक एक्सप्रेस का बदल जाएगा समय, रेलवे की तरफ से जारी किया गया सर्कुलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 जून से पुष्पक एक्सप्रेस का बदल जाएगा समय, रेलवे की तरफ से जारी किया गया सर्कुलर
Sat, 22 Feb 2020 05:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Feb 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुष्पक एक्सप्रेस 25 जून से बदले समय पर रवाना होगी। ट्रेन लखनऊ जंक्शन से रात पौने आठ बजे की जगह शाम 7.20 बजे रवाना होगी। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 12533 लखनऊ जंक्शन छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 जून से लखनऊ से शाम 7.20 बजे रवाना होगी। यहां से चलकर रात 8.31 बजे ट्रेन उन्नाव पहुंचेगी। जहां से दो मिनट बाद रात 8.33 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
ट्रेन रात 9.05 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और रात 9.10 बजे प्रस्थान करेगी। उरई में ट्रेन रात 10.43 बजे पहुंचकर रात 10.45 बजे रवाना होगी। अन्य स्टेशनों की टाइमिंग में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
यात्रियों को परोसा फलाहार
काशी महाकाल एक्सप्रेस में महाशिवरात्रि का व्रत रखे यात्रियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई। शुक्रवार को जब ट्रेन इंदौर से रवाना हुई तो ट्रेन में संतरा, केला, फलों की ड्रिंक व दही परोसा गया।