फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pus betrayed him, now even Magh is feeling disappointed.

Lucknow News: पूस ने दी दगा अब माघ भी कर रहा मायूस

Sat, 01 Feb 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pus betrayed him, now even Magh is feeling disappointed.
हेंवती न होने से रुका गेहूं का विकास।
श्रावस्ती। तराई में मौसम ने किसानों को दगा दे दी है। हेंवती (शरदऋतु में होने वाली बारिश) न होने से जहां किसान परेशान थे। वहीं, अचानक मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। ऐसे में अन्नदाता पैदावार को लेकर चिंतित दिखने लगे हैं।
विज्ञापन

खेतों में लगी गेहूं की फसल अपेक्षित कोहरा न गिरने के कारण समुचित विकास नहीं कर पा रही है। वहीं हेंवती न होने के कारण फसलों पर पड़ा कोहरा व पाला भी नहीं धुला। बीच-बीच में निकलने वाली चटकीली धूप खेतों की नमी कम कर रही है।
विज्ञापन

ऐसे में खेतों में लगी अलसी, मसूर, चना, मटर, अरहर व सरसों तथा तोरिया सहित अन्य दलहनी व तिलहनी फसलों की पैदावार प्रभावित हो सकती है। पूस मास में बरसात न होने से जहां गेहूं की पैदावार घटने की आशंका है। वहीं, अचानक से मौसम के मिजाज में आए बदलाव व चढ़ते पारे के कारण किसानों को गेहूं की पैदावार घट कर आधा होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिनगा के मदरहवा निवासी किसान राम जियावन बताते हैं कि यदि पूस मास में बरसात होती तो गेहूं की पैदावार दोगुना होना तय था लेकिन हेंवती न होने व चटक धूप के कारण नमी कम होने से गेहूं की फसल विकास नहीं कर सकी। इसका असर पैदावार पड़ना तय है। सिरसिया के बनकटवा निवासी किसान रामधीरज पासवान बताते हैं कि उन्होंने अपने छोटे बेटे का विवाह तय कर रखा है। खेतों में लगी गेहूं की फसल के सहारे विवाह करने की सोचा था लेकिन मौसम की बेरुखी से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने किसी से उधार लेना पड़ेगा। ऐसा ही कहना कुछ अन्य किसानों का भी है जो गेहूं की फसल खराब होने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed