फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Puri, vegetables and pickles will be available for Rs 50 at the Yatri Dhaba

यात्री ढाबे पर 50 रुपये में मिलेगी पूड़ी, सब्जी और अचार

Sat, 28 Nov 2020 02:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 28 Nov 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Puri, vegetables and pickles will be available for Rs 50 at the Yatri Dhaba
- फोटो : amar ujala
परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खानपान की सेवाएं और बेहतर की गई हैं। इसके तहत यात्री प्लाजा योजना की शर्तों में बदलाव किया गया है। अब मुसाफिरों को यात्री ढाबे पर 50 रुपये में पांच पूड़ी, सब्जी और अचार दिया जाएगा। 60 रुपये में चार रोटी, 100 ग्राम सब्जी, 150 ग्राम दाल और चावल मिलेगा। 
विज्ञापन


रोडवेज के एमडी धीरज साहू ने बताया कि यात्री प्लाजा पर खाद्य सामग्री की बिक्री की दरें भी लिखी जाएंगी। इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डे से प्रत्येक 50 किमी पर यात्रा प्लाजा होगा। पहले यह दूरी 80 किमी रखी गई थी। इसके अतिरिक्त जिन रूटों पर 300 से ज्यादा बसों का संचालन हो रहा है, उन पर दो-दो यात्री प्लाजा खुलेंगे। हर यात्री प्लाजा पर 40 यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सी-मेज, निशुल्क शुद्ध पेयजल, महिलाओं व पुरुषों के चार-चार शौचालय, पेशाब के लिए पांच सीट, वॉश बेसिन और साबुन की सुविधा उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन


खाना-नाश्ते की ऐसे करें बुकिंग 
खानपान की बुकिंग के लिए परिवहन निगम के मील ऑन रोड एप पर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। यात्री बस में सफर के दौरान ही बुकिंग कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें यात्री प्लाजा पर खाना, नाश्ता आदि उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों को वहीं इसके पैसे का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed