{"_id":"66523fd39f4d1f3148073ef6","slug":"punjab-mail-going-to-howrah-passes-twice-a-day-raebareli-news-c-101-1-slko1034-114818-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिन में दो बार गुजरी हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिन में दो बार गुजरी हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल
Sun, 26 May 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 May 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पंजाब मेल की लेटलतीफी खत्म नहीं हो रही है। शनिवार को हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल एक दिन में दो बार रायबरेली से होकर गुजरी। शुक्रवार वाली पंजाब मेल 18 घंटे से ज्यादा लेट होने के कारण शनिवार को सुबह निकली, वहीं शनिवार वाली पंजाब मेल भी डेढ़ घंटे लेट होने की वजह से उसी दिन दोपहर में स्टेशन से होकर गुजरी। इसके अलावा पद्मावत एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विलंब से आने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
हावड़ा और अमृतसर के बीच चलने वाली पंजाब मेल का संचालन करीब एक महीने से प्रभावित है। लेटलतीफी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि ट्रेन दूसरे दिन पहुंचने लगी। भले ही लुधियाना के पास किसानों के पीछे हटने से रेलवे ट्रैक खाली हो गया और रूट डायवर्जन खत्म हो गया है, लेकिन पंजाब मेल का बिगड़ी समय सारिणी पटरी पर नहीं लौट पाई है।
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल रायबरेली स्टेशन पर दोपहर लगभग 12 बजे पहुंचती है। शुक्रवार वाली पंजाब मेल साढ़े 18 घंटे से ज्यादा लेट रही, जिससे शनिवार को सुबह पौने सात बजे पहुंची। शनिवार वाली यही ट्रेन डेढ़ घंटे लेट होने से दोपहर लगभग डेढ़ बजे पहुंची। यानी कि यह ट्रेन एक दिन में दो बार गुजरी।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि पंजाब मेल की लेटलतीफी बहुत ज्यादा होने से दिक्कत आई, जबकि बाकी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण विलंब से पहुंची।
पद्मावत, ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहीं लेट
दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस दो घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल डेढ़ घंटे, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल सवा घंटे, प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आईं। आगरा-कोलकाता एक्सप्रेस, पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस पौन घंटे, लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।