{"_id":"69f7b80ddde752f1c30242cb","slug":"pune-gorakhpur-special-train-will-run-via-lucknow-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1721513-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ होकर चलेगी पुणे-गोरखपुर विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ होकर चलेगी पुणे-गोरखपुर विशेष ट्रेन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने पुणे से गोरखपुर वाया लखनऊ ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 15 मई से चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे वेटिंग के यात्रियों को राहत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 15 मई से 15 जुलाई तक प्रतिदिन पुणे से सुबह 6:50 बजे चलकर अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल से होते हुए तीसरे दिन सुबह 10:05 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन और शाम 4 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर-पुणे विशेष ट्रेन 16 मई से 16 जुलाई तक प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 5:30 बजे चलकर रात 10:35 बजे चारबाग व उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह सवा तीन बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन में सेकंड एसी का एक, थर्ड एसी के पांच, स्लीपर के छह, जनरल के चार कोच होंगे।
विज्ञापन