फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Puja special train will run for Mumbai during festivals

Lucknow News: त्योहारों पर मुंबई के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Wed, 03 Sep 2025 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Puja special train will run for Mumbai during festivals
लखनऊ। दशहरा, दीपावली व छठ के लिए गोमती नगर - लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 सितंबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 05325 गोमती नगर - लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को गोमती नगर से रात 12:15 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, रानी कमलापति, खंडवा, भुसावल, नासिक, इगतपुरी, कल्याण होते हुए यह ट्रेन सुबह 5:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05326 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक रविवार सुबह 7:55 बजे प्रस्थान कर उसी रूट से होते हुए अगले दिन गोमती नगर 10.45 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



यह गाड़ियां भी चलेंगी

- गाड़ी संख्या 04504 चंडीगढ़ से पटना जंक्शन वाया लखनऊ होते 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी।
- गाड़ी संख्या 04503 पटना जंक्शन से चंडीगढ़ वाया लखनऊ होते 26 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

- गाड़ी संख्या 04452 नई दिल्ली से हावड़ा जंक्शन से वाया लखनऊ होते हुए 20 सितंबर से 19 दिसंबर तक रोजाना।
- गाड़ी संख्या 04451 हावड़ा जंक्शन से नई दिल्ली वाया लखनऊ होते हुए 21 सितंबर से 20 दिसंबर तक रोजाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed