लखनऊ। चौक क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को जुगल किशोर मैरिज हॉल में भाजपा नेता अमित टंडन और अभिषेक खरे का नागरिक अभिनंदन किया।
दोनों नेताओं को भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। इसी खुशी में क्षेत्र के पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू और चौक के निवासियों ने उन्हें फूलों का हार, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट किए। इस मौके पर रिद्धी किशोर गौड़, विमर्श कुमार रस्तोगी, राजन रस्तोगी, शैलेश टंडन ''शालू'', अनूप मिश्रा, उषा अग्रवाल, शोभित मेहरोत्रा, अतुल गुप्ता, श्याम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, विष्णु दास, चंद्र प्रकाश गर्ग, हर प्रसाद अग्रवाल, कमल कृष्ण मेहरोत्रा, राधे मोहन अग्रवाल, कैलाश चंद्र जैन, गोविंद शर्मा, दिनेश झिंगरन, मदन कपूर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और नागरिक मौजूद रहे।