{"_id":"69b3296b29bb853a090bc6ec","slug":"public-facilities-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-70-lakh-lucknow-news-c-13-lko1096-1641230-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 70 लाख रुपये की लागत से होंगे जनसुविधाओं के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 70 लाख रुपये की लागत से होंगे जनसुविधाओं के कार्य
विज्ञापन
शिलान्यास करते विधायक डॉ. नीरज बोरा।
गुडंबा। लखनऊ उत्तर से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बृहस्पतिवार को जानकीपुरम और फैजुल्लागंज क्षेत्र में करीब 70 लाख रुपये की लागत से बनाई जाने वाली सड़क और नाली निर्माण से जुड़ी आठ परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
डॉ. बोरा ने कहा कि क्षेत्र में जल निकासी और आवागमन की समस्याओं का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से हजारों लोगों को बेहतर सड़क और नाली व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
जानकीपुरम तृतीय वार्ड में नहर रोड पर सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास किया गया। जानकीविहार में सीसी रोड निर्माण व नाली मरम्मत का शुभारंभ किया गया। रमपुरवा गांव में भी सीसी सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास हुआ। इस दौरान भाजपा नेता सौरभ तिवारी, कृपा शंकर मिश्रा, सौरभ त्रिवेदी, संजीव तिवारी, राकेश पांडेय सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।