फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   public demands for priyanka gandhi to come in raibareli.

रायबरेली में राहुल को घेरा, लगाए 'प्रियंका लाओ' के नारे!

Thu, 04 Dec 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Thu, 04 Dec 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
public demands for priyanka gandhi to come in raibareli.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में जहां सड़क को लेकर लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी, वहीं मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में उनके सामने ही प्रियंका लाओ के नारे गूंजे।

विज्ञापन


राहुल लखनऊ से रायबरेली आ रहे थे, तभी कांग्रेसियों ने उन्हें सिविल लाइंस चौराहे पर रोक लिया। इसी दौरान कांग्रेसी प्रियंका लाओ के नारे लगाने लगे। हालांकि उन्होंने प्रियंका वाड्रा को सक्रिय राजनीति में लाने की आवाज पर गौर नहीं किया।
विज्ञापन


इससे पहले भी इलाहाबाद समेत अन्य स्थानों पर प्रियंका लाओ के नारे गूंज चुके हैं। वहीं अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचने पर मजरे कुकहा गांव में लोगों ने खराब सड़क पर उनका काफिला रोक लिया। लोगा ने सड़क बनवाने का भरोसा मिलने के बाद ही उनके काफिले को आगे बढ़ने दिया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक राहुल गांधी का काफिला रुका रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने मोदी से पूछा फंड कहां से लाओगे?

public demands for priyanka gandhi to come in raibareli.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आदर्श ग्राम योजना पर अंगुली उठाते हुए बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं एक गांव का नहीं, देश के हर गांव का विकास चाहता हूं।

हर सांसद को एक गांव को आदर्श गांव बनाने की बात कही गई लेकिन यह तो बताइए फंड कहां से आएगा। राहुल ने दौरे के पहले दिन गरीबों के घर जाकर उनका दुख दर्द भी सुना।

सात लाख की लागत से ट्यूबवेल पंप नल पानी सप्लाई योजना का लोकार्पण किया।अमेठी सांसद राहुल गांधी दौरे के पहले दिन गांवों का भ्रमण करने के बाद गोद लिए गए डीह ब्लॉक के गांव जगदीशपुर पहुंचे।

यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि उत्तराखंड में आई त्रासदी में अखिलेश जी शहीद हो गए थे। मैं दुख में शामिल होने आया था। जब मैंने सुना कि आदर्श ग्राम योजना शुरू की गई है और एक गांव को गोद लेना है तो मैंने इसका आदर करते हुए शहीद के गांव जगदीशपुर को गोद लिया।

दूसरा कारण था कि यहां मुझे हर जाति, धर्म के लोगों ने स्नेह दिया इसलिए इस गांव को गोद लिया। आज मैं यहां दिल की बात कहना चाहता हूं। मेरी सोच अलग है। हर गांव को शक्ति देनी है। हिंदुस्तान के हर गांव की सोचो। एक गांव को मॉडल बनाने से देश के साढ़े छह लाख गांवों का भाग्य नहीं बदल सकता।

ग्रामीणों ने रोका राहुल का काफिला

public demands for priyanka gandhi to come in raibareli.

अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के पहले दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। पूरे निरही मजरे कुकहा गांव जाने के लिए खराब सड़क होने से खफा ग्रामीणों ने राहुल गांधी का काफिला रोक दिया।

ग्रामीणों का आक्रोश देख राहुल गाड़ी से नीचे उतर आए। जब तक राहुल ने सड़क बनवाने के लिए हां नहीं कर दी, तब तक ग्रामीणों ने काफिला नहीं जाने दिया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक राहुल गांधी का काफिला रुका रहा।

जनता का दुखदर्द जानने निकले राहुल को गांवों में लोगों ने बेहिचक अपनी समस्याएं बताईं। छतोह ब्लॉक क्षेत्र के पूरे निरही मजरे कुकहा गांव के पास पहुंचते ही ग्रामीणों ने राहुल का काफिला रोक लिया।राहुल गाड़ी में बैठकर ही ग्रामीणों की बात सुननी चाही तो लोगों ने उनसे गाड़ी से बाहर आने की बात कही।

ग्रामीणों का गुस्सा देखकर राहुल कुछ देर बाद गाड़ी से नीचे उतर आए। काफिला रोकने में सिर्फ पुरुष ही नहीं, काफी महिलाएं, बच्चे भी शामिल थे जो राहुल से गुस्से का इजहार कर रहे थे।

लोगों ने बताया कि गांव को जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है। एक छोटा सा रास्ता बना है, जिससे हम लोग आते जाते हैं। बारिश के दिनों में तो गांव जाना मुश्किल हो जाता है।

गांव में वाहन न जाने की वजह से प्रसूताओं को अस्पताल नहीं पहुंचा पाते हैं। इससे उन्हें जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पाता है। साथ ही प्रसूताओं की मौत का खतरा रहता है। राहुल ने ग्रामीणों की बात सुनी और अपने प्रतिनिधि से पक्की सड़क बनवाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed