अगर आधे घंटे में वेतन नहीं मिला तो मार लूंगा गोली..., मैसेज मिलते ही एसएसपी ने लिया एक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना प्रसारित होते ही महकमे में सनसनी फैल गई। एसएसपी के निर्देश पर देर रात पीआरवी के पायलट को पुलिस थाने लेकर गई। उससे पूछताछ की जा रही है। पीआरवी (पुलिस रेस्पॉन्स व्हीकल) 0469 गुडंबा थानाक्षेत्र में तैनात है।
बुधवार रात 8 बजे तक पीआरवी पर वीरपाल सिंह कमांडर, अभिषेक सिंह सब कमांडर और पायलट (होमगार्ड) अजय यादव की तैनाती थी। देर शाम 8 बजे ड्यूटी बदली जानी थी। इसके पहले कमांडर वीरपाल सिंह ने अभिषेक-अजय को बताया कि उसे किसी जरूरी काम से जाना है। वह निकल रहा है।
जाते समय उसने सरकारी पिस्तौल सब कमांडर अभिषेक सिंह को दे दी। कमांडर वीरपाल सिंह के जाने के कुछ देर बाद सब कमांडर अभिषेक सिंह भी जरूरी काम बताकर निकलने लगा। उसने भी जाते समय सरकारी पिस्तौल पायलट अजय यादव को दे दी।
दोनों जिम्मेदारों के जाने के बाद दी धमकी
पीआरवी में तैनात दोनों जिम्मेदारों के जाने के बाद अजय यादव के पास सरकारी पिस्तौल आ गई। इसके कुछ देर बाद उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मामले को तत्काल नियंत्रण में करने का निर्देश दिया।
रात 8 बजे इंस्पेक्टर रीतेंद्र प्रताप सिंह ने अजय यादव को पीआरवी व सरकारी पिस्तौल सहित पकड़ लिया। उसे थाने लेकर गए। जहां देर रात तक पूछताछ की जा रही थी।