फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Provocative posters have been put up at several places in Bahraich.

UP News: यूपी तुमसे बैर नहीं दिल्ली तेरी खैर नहीं... के लगे पोस्टर, सकते में प्रशासन, जांच शुरू

Tue, 17 Feb 2026 09:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Feb 2026 09:46 PM IST
सार

बहराइच में कई जगहों पर लगे विवादित पोस्टरों से प्रशासन सकते में आ गया है। इन पोस्टरों पर यूजीसी के दिशा-निर्देश को लेकर कड़े संदेश दिए गए थे।

विज्ञापन
Provocative posters have been put up at several places in Bahraich.
जगह-जगह लगाए गए पोस्टर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच शहर में विवादित और भड़काऊ संदेश वाले कई पोस्टर अचानक मंगलवार शाम को लगाए गए। इससे पुलिस और प्रशासनिक अमला सकते में आ गया है। अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के नाम से लगाए गए इन पोस्टरों में केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा संदेश और आत्मदाह की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


ये पोस्टर मंगलवार देर शाम शहर के प्रमुख स्थानों पानी टंकी, जेल रोड, कलेक्ट्रेट के सामने चौकी के बगल, कचेहरी रोड, केडीसी, मरीमाता, टिकोरा मोड़, मरौचा तथा फखरपुर के मदनकोठी आदि जगहों पर देखे गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोहन भागवत: जो लोग हिंदू धर्म में लौटें हमें उनका ख्याल रखना होगा, तेज होना चाहिए घर वापसी का काम; तीन बच्चे जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव जाएं संघ की शाखाओं में, दोपहर 12 बजे उठने की आदत जाएगी छूट; दी ये चुनौती


पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को संबोधित करते हुए यूजीसी बिल को लेकर तीखी टिप्पणी और 25 फरवरी से 2 मार्च के बीच दिल्ली में आत्मदाह की चेतावनी दी गई है।

एक साथ कई भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पोस्टर लगाए जाने से यह आशंका जताई जा रही है कि यह सुनियोजित तरीके से किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पोस्टर लगाने वालों की पहचान की जा रही है। कोतवाली देहात और नगर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed