फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   provincial service doctors will get a chance to do DCH

प्रांतीय सेवा के डॉक्टरों को मिलेगा डीसीएच करने का मौका, पढ़ें- पूरी जानकारी

Sat, 12 Dec 2020 11:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 12 Dec 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
provincial service doctors will get a chance to do DCH
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
दिमागी बुखार का कारण बन रही जेई-एईएस बीमारियों के इलाज के लिए सरकारी डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दो साल के डिप्लोमा इन चाइल्ड हेल्थ (डीसीएच) पाठ्यक्रम के लिए प्रांतीय सेवा संवर्ग के डॉक्टरों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद जेई-एईएस प्रभावित जिलों में पांच साल सेवा करना अनिवार्य होगा। वर्ष 2021-23 के लिए 20 डॉक्टरों का इस पाठ्यक्रम के लिए चयन होना है। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए डॉक्टरों की तीन साल की गोपनीय रिपोर्ट भी साथ में देनी होगी।
विज्ञापन


तीन साल की ग्रामीण सेवा की जानकारी देनी होगी। निदेशक संचारी रोग के पास डॉक्टरों को आवेदन करना होगा। चयन के लिए डॉक्टर को 10 रुपये के स्टांप पेपर पर लिखकर देना होगा कि वह प्रशिक्षण के बाद पांच साल जेई-एईएस प्रभावित जिलों में ही कार्य करेगा। यदि किसी कारण से उसका तबादला हो जाता है तो उसे अपने अधिकारी को पांच साल सेवा देने के शपथ पत्र की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed