फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protesting against power outage in Lucknow people went on rampage at substation

UP News: बिजली गुल होने के विरोध में उपकेंद्र पर तांडव, राजधानी में जान बचाकर भागे कर्मचारी

Sat, 27 Jun 2026 06:58 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 27 Jun 2026 06:58 PM IST
सार

राजधानी में बिजली गुल होने के विरोध में लोगों ने उपकेंद्र पर तांडव किया। कर्मचारी अपनी-अपनी जान बचाकर भागे। चिनहट के लौलाई उपकेंद्र पर भीड़ ने जेई के कमरे में घुसकर एसी, कंप्यूटर, मेज, कुर्सी और चार बाइक तोड़ दी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Protesting against power outage in Lucknow people went on rampage at substation
बिजली गुल होने के विरोध में उपकेंद्र पर तांडव - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.

विस्तार

राजधानी लखनऊ में चिनहट की कांशीराम कॉलोनी की भीड़ ने बिजली गुल होने के विरोध में लौलाई उपकेंद्र पर शुक्रवार रात को दो घंटे तक भीड़ ने खूब तांडव किया। लाठी-डंडा लेकर पहुंची भीड़ ने उपकेंद्र में घुसकर जो कर्मचारी मिला, उसे बेरहमी से पीटा। यही नहीं, जेई के कमरे में घुसकर एसी, कंप्यूटर, मेज-कुर्सी और कर्मियों की चार बाइक को तोड़ दिया। हमले से डरे-सहमे दो कर्मचारी जान बचाकर उपकेंद्र से भाग गए, कर्मियों का कहना कि कॉलोनी में जबरदस्त कटियाबाजी के कारण रोज ही रात को एबीसी जलती है। उपद्रव करने वालों के खिलाफ जेई नीलेश सिंह चिनहट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ताजिया निकलने के दौरान बंद की गई थी बिजली

काशीराम कॉलोनी और आसपास के इलाकों में दोपहर करीब डेढ़ बजे से बिजली आपूर्ति बाधित थी। घंटों तक बिजली बहाल न होने से स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। अंततः, देर रात करीब 10:30 बजे, आक्रोशित भीड़ ने पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा करके पथराव किया। एक्सईएन गोमतीनगर धीरज कुमार ने बताया कि दोपहर में ताजिया निकलने के दौरान कुछ देर के लिए बिजली बंद की गई थी। कॉलोनी में बिजली चोरी के चलते शुक्रवार रात को भी एबीसी जल गई थी, जिससे कुछ हिस्से की बिजली बंद थी।
विज्ञापन

शिकायतों पर कार्रवाई न होने से बढ़ा रोष

स्थानीय निवासी पिंटू श्रीवास्तव ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर से ही बिजली गुल थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पावर हाउस, एसडीओ और जेई को कई बार फोन कर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया और न ही उनकी समस्याओं पर कोई कार्रवाई की गई। इस उपेक्षा ने लोगों में भारी नाराजगी पैदा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को जल रही एबीसी, लोगों का हंगामा

फैजुल्लागंज उपकेंद्र के तहत आधा दर्जन से इलाकों में रोजाना रात को एबीसी जल रही है। इस क्रम में शुक्रवार को एबीसी जलते ही लोगों का आधी रात को उपकेंद्र पर हंगामा शुरू हो गया। कर्मियों ने बताया कि बिजली बंद होते ही इन इलाकों के लोग कर्मियों को जबरिया पकड़कर ले गए। उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने के लिए रात को जेई से एक्सईएन तक उपकेंद्र पर रुके।

अमीनाबाद में एबीसी जलने से बत्ती गुल

अमीनाबाद के कई इलाकों में भी शनिवार को एबीसी व डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में आग लगने के कारण गौरा हाउस, गुलमर्ग होटल रोड सहित आसपास इलाके की बिजली आपूर्ति एक-एक घंटे तक ठप रही। आलमबाग के उपभोक्ता पवन शुक्ला का आरोप कि प्रेम नगर एबीसी लाइन गोपालपुरी की ओर जाने वाली सड़क पर मानक से काफी नीचे है। इससे हादसा होने का अंदेशा है, जिससे ऊंचा करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed