दिवाली बाद होगा बड़ा आंदोलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिलेखागार में महिला कर्मी से आला अधिकारी की बदसुलूकी प्रकरण
संस्कृति मंत्री के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न होने के बाद अभिलेखागार संघ के प्रस्तावित प्रदर्शन में अब उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ भी जुड़ गया है।
उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने 6 नवंबर तक कार्रवाई न होने के बाद प्रदेश स्तरीय आंदोलन की बात कही है।
संस्कृति मंत्री को
दिए ज्ञापन में उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ और जवाहर-इंदिरा भवन कर्मचारी
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय ने अभिलेखागार की महिलाकर्मी
के साथ हुई बदसुलूकी मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने संस्कृति मंत्री से 6 नवंबर तक निदेशक से
चार्ज लेने का अल्टीमेटम दिया है।
कार्रवाई न होने पर उन्होंने 7 नवंबर से
संस्कृति निदेशालय के समस्त कर्मियों के आंदोलन में उतरने की बात कही है।
संघ के पदाधिकारी ने कहा कि इसको लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिये भी संघ
तैयार है।