फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest was held by keeping the dead body in the village for 22 hours

Lucknow News: 22 घंटे तक गांव में शव रखकर किया प्रदर्शन

Wed, 30 Jul 2025 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Protest was held by keeping the dead body in the village for 22 hours
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। 
बख्शी का तालाब। बीबीडी के बाजूपुर निवासी अभय सिंह की आत्महत्या के मामले में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बीकेटी के मामपुर बाना गांव में 22 घंटे तक प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। रविवार दोपहर अभय ने बीबीडी इलाके में आत्महत्या की थी। उन्होंने मामपुर बाना गांव के रहने वाले दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए वीडियो भी पोस्ट किया था।
विज्ञापन


अभय काफी समय से बाजूपुर गांव निवासी बहन खुशबू के घर परिवार के साथ रहते थे। रविवार को अभय सिंह ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके पहले उन्होंने एक वीडियो बनाकर व्हाट्सऐप स्टेटस पर अपलोड किया। इसमें उन्होंने मामपुर बाना गांव के रहने वाले गोली सिंह उर्फ सतेंद्र सिंह तथा बाजूपुर निवासी जितेंद्र सिंह पर जमीन हड़पने और आत्महत्या के लिए उनको मजबूर करने का आरोप लगाया था। आरोपियों ने मकान बनवाने के नाम पर अभय की जमीन अपने नाम करवाई ली थी। उस वक्त अभय नाबालिग थे।
विज्ञापन


गिरफ्तारी व रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग
अभय की मौत के मामले में उनकी बहन खुशबू ने बीबीडी थाने में केस दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम अभय का शव परिजन लेकर बीकेटी के मामपुर बाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने बताया कि अभय की बीकेटी आउटर रिंग रोड के पास एक बीघा जमीन थी, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये है। परिजनों ने उक्त जमीन की रजिस्ट्री को निरस्त किए जाने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची बीकेटी व बीबीडी पुलिस ने परिजनों को काफी समझाया पर वे अभय के अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं हुए। मंगलवार को मौके पर पहुंचे विधायक ने अभय के परिजनों से बातचीत की और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद परिजनों ने अभय के शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed