फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest to restore the services of Sanjay Gandhi hospital of Amethi.

अमेठी: संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस बहाल करने को लेकर सत्याग्रह शुरू, चार सौ से ज्यादा कर्मचारी परेशान

Tue, 26 Sep 2023 11:49 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Sep 2023 11:49 AM IST
सार

अमेठी के संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस को बहाल करने के लिए कर्मचारियों ने सत्याग्रह शुरू कर दिया है। अस्पताल का लाइसेंस रद्द होने से चार सौ से अधिक कर्मचारियों का रोजगार संकट में आ गया है।
 

विज्ञापन
Protest to restore the services of Sanjay Gandhi hospital of Amethi.
सत्याग्रह करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज के निलंबित लाइसेंस को बहाल करने की मांग को लेकर अमेठी बचाओ संघर्ष समिति के साथ ही मंगलवार सुबह से अस्पताल गेट पर चिकित्सकों व कर्मियों ने भी सत्याग्रह शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, एक सप्ताह पहले एक विवाहिता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस को निलंबित कर दिया था। अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने के बाद कार्यरत चार सौ से अधिक कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य अंतिम दौर में, ट्रस्ट ने जारी की निर्माण की नई तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम वनगमन पथ के 290 स्थानों पर लगेंगे श्रीराम स्तंभ, क्यूआर कोड स्कैन करते ही दिख जाएगी पूरी गाथा


कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सैकड़ों समर्थकों और कांग्रेस नेताओं के साथ सीएमओ आफिस में सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर मंगलवार से अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ भी आंदोलन की राह पर उतर आए हैं।

संजय गांधी अस्पताल के गेट के पास ज्वाइंट फोरम आफ डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कांट्रैक्टर वर्कर्स आफ संजय गांधी अस्पताल के बैनर तले अस्पताल के कर्मियों ने मंगलवार से सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मियों का कहना है कि जब तक अस्पताल का लाइसेंस बहाल नहीं किया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed