फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest to be held in support and against of reservation in promotion.

प्रमोशन में आरक्षण पर आरपार के लिए तैयार विरोधी व समर्थन, 28 सितंबर को दिखाएंगे ताकत

Sun, 09 Sep 2018 11:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest to be held in support and against of reservation in promotion.

एससी एसटी एक्ट पर तनातनी अभी खत्म नहीं हुई है। प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर समर्थक और इसके विरोधी सरकार को चेताने के लिए कमर कस रहे हैं। दोनों संगठनों ने लखनऊ में अपनी-अपनी ताकत दिखाने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


प्रमोशन में आरक्षण विरोधियों के संगठन सर्वजन हिताय संरक्षण समिति ने 28 सितंबर को गन्ना संस्थान में देश भर के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन बुलाया है। इसमें केंद्र सरकार को प्रमोशन में आरक्षण पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से छेड़छाड़ न करने की चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद सभी प्रतिनिधि प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन राज्यपाल राम नाईक को सौपेंगे। समर्थकों ने भी उसी दिन प्रमोशन में आरक्षण बहाली के लिए लोकसभा में लंबित संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर स्थल की परिक्रमा करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि रविवार को यहां हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। कहा, 28 के सम्मेलन के लिए जिलों में जनजागरण सभाएं की जा रही हैं। राजधानी में भी संपर्क कर अगड़े व पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों व अधिकारियों को एससी एसटी एक्ट तथा प्रमोशन में आरक्षण बहाली पर केंद्र सरकार के पक्षपातपूर्ण रवैये के बारे में बताया जा रहा है।

प्रत्येक राज्य के कर्मचारी संगठनों के लोग होंगे शामिल

सम्मेलन में प्रत्येक राज्य के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और केंद्र सरकार को बाज आने की चेतावनी देंगे। सम्मेलन में प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में न्यायालय में मुख्य लड़ाई लड़ने वाले एम. नागराज भी रहेंगे।

सर्वोच्च न्यायालय का प्रमोशन में मनमाना आरक्षण खत्म करने का मुख्य फैसला एम. नागराज के मामले में ही हुआ था। इसीलिए इस पूरे केस को एम. नागराज केस कहा जाता है। बैठक में कर्मचारी नेता एसएस. निरंजन और अख्तर अली फारूकी सहित अन्य कई पदाधिकारी शामिल हुए।

आरक्षण समर्थकों ने ये बनाई रणनीति

उधर, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में प्रमोशन में आरक्षण बहाली और एससी एसटी एक्ट पर हमला रोकने के लिए आरपार के संघर्ष का फैसला किया गया।

समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि बैठक में 28 सितंबर को डॉ. आंबेडकर स्थल की परिक्रमा करके सरकार का ध्यान इन दोनों मुद्दों की तरफ दिलाया जाएगा।

परिक्रमा के लिए आरक्षण समर्थक सुबह 6.30 बजे डॉ. आंबेडकर सामाजिक प्रतीक स्थल पर जुटेंगे। बैठक में केबी. राम व डॉ. रामशब्द जैसवारा सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed