फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest on price hike of electricity in Uttar Pradesh.

बिजली दरों में वृद्धि प्रस्ताव वापस न लिया गया तो होगा उग्र आंदोलन, उपभोक्ता परिषद ने किया एलान

Sun, 16 Jun 2019 01:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Jun 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Protest on price hike of electricity in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के वर्ष 2019-20 के लिए शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू बिजली दरों में 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के प्रस्ताव का राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने विरोध करने का एलान किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहला मौका है जब घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों और गरीबों की बिजली दर में इतनी अधिक वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने वृद्धि प्रस्ताव को वापस नहीं लिया तो उनका संगठन उपभोक्ताओं की मदद से पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा। वर्मा ने कहा कि एक तरफ तो उपभोक्ता से जुटाए गए पैसे को अभियंताओं को दिए जाने वाले इनाम पर उड़ाकर फिजूलखर्ची की जा रही है। इसकी भरपाई के लिए अब गरीब और ग्रामीण किसानों की दरों में वृद्धि का षड्यंत्र किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएल उपभोक्ताओं की बिजली खर्च सीमा भी घटाई

बिजली कंपनियों ने बीपीएल बिजली उपभोक्ताओं के बिजली खर्च की सीमा 100 यूनिट तक रखी गई थी, जिसे घटाकर 50 यूनिट किए जाने का प्रस्ताव किया गया है जो उनके हक पर कुठाराघात है।

उन्होंने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि, बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव को वापस कराएं, अन्यथा पूरे प्रदेश में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed