फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभ्यर्थियों ने UPSSSC ऑफिस घेरा, रुकी भर्तियों के विरोध में किया हंगामा, मिला ये आश्वासन

Mon, 05 Feb 2018 10:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Feb 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
protest of youth in front of UPSSSC office
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की रुकी हुई भर्तियों के विरोध में अभ्यर्थियों ने सोमवार को गोमती नगर स्थित कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। आयोग के अध्यक्ष के आश्वासन के बाद भी जब अभ्यर्थी वहां से नहीं हटे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ना शुरू किया। इस पर पुलिसकर्मियों से नोकझोंक और धक्कामुक्की में दो अभ्यर्थियों को चोटें आईं हैं।



आयोग की ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, सहायक लेखाकार, गन्ना पर्यवेक्षक, उर्दू अनुवादक, लैब टेक्नीशियन पद की वर्ष 2016 की भर्तियां काफी दिनों से पूरी नहीं हुई हैं। इसमें कुछ पद के 90 फीसदी तक इंटरव्यू भी हो चुके हैं तो कुछ के बाकी हैं। कुछ की लिखित परीक्षा के बाद की प्रक्रिया अधूरी है। इन्हीं पदों की प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आयोग कार्यालय का घेराव किया।

protest of youth in front of UPSSSC office

इनका कहना था कि एक तो वे 10 महीने से आयोग के अध्यक्ष की तैनाती का इंतजार कर रहे थे। जब अध्यक्ष आए तो जांच प्रक्रिया लटकी है। जिन पदों के इंटरव्यू हो चुके हैं उनके परिणाम घोषित हों और जो नहीं हुए उन्हें पूरा कराकर परिणाम घोषित किया जाए।

अभ्यर्थियों ने बताया कि दोपहर में उन्हें मुख्य सचिव से वार्ता का समय मिला था, लेकिन अध्यक्ष के कार्यालय से जाते ही पुलिसकर्मियों ने परिसर खाली करने को कहा। उनका आरोप था कि पुलिस की धक्कामुक्की में दो अभ्यर्थियों को चोटें आईं। इसके बाद अभ्यर्थी वहां से हटकर सामने पार्क में इकट्ठे हो गए। हालांकि बाद में आयोग के अध्यक्ष सीबी पालीवाल ने अभ्यर्थियों से कहा कि जल्द ही विजिलेंस जांच पूरी कराकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

protest of youth in front of UPSSSC office

एक महीने में भर्ती शुरू न हुई तो होली बाद फिर प्रदर्शन
मुख्य सचिव से वार्ता के बाद आयोग के अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया। हालांकि समय सीमा न बताए जाने से अभ्यर्थियों में गुस्सा दिखा। उनका कहना था कि पुरानी भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही शासन कोई नई भर्तियां करे। एक महीने में ठोस निर्णय न होने पर होली के बाद फिर आयोग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
protest of youth in front of UPSSSC office

नियुक्ति पत्र के इंतजार में नम हुई आंखें
प्रदर्शन के दौरान आयोग कार्यालय के गेट के बाहर बाराबंकी की प्रीति वर्मा की आंखों में आंसू दिखे। प्रीति ने बताया कि पिछले साल शासन ने 12460 पदों पर बीटीसी सहायक अध्यापक पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू की। मार्च में प्रक्रिया पूरी होने के बाद से अब तक जॉइनिंग लेटर नहीं मिला। पिता हैं नहीं और मां गृहणी है। भाई भी बेरोजगार। मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री को कई बार ट्वीट भी किया लेकिन जवाब नहीं मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed