फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest of up112 employees closed

Lucknow News: यूपी-112 की महिलाकर्मियों की समस्याएं सदन में उठाएंगे पूर्व सीएम

Wed, 15 Nov 2023 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Protest of up112 employees closed
लखनऊ। यूपी-112 की महिला संवाद अधिकारियों की समस्याएं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सदन उठाएंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनका हल कराने का प्रयास करेंगे। अखिलेश यादव के इस आश्वासन के बाद महिला कर्मचारियों ने ईको गार्डेन में चल रहा धरना सातवें दिन रविवार को खत्म कर दिया। महिलाकर्मियों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात कर दीपावली मनाई और फिर अपने घरों को रवाना हो गईं।
विज्ञापन

वेतन बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर यूपी-112 की महिला संवाद अधिकारियों ने मुख्यालय के बाहर बीते सोमवार से धरना शुरू किया था। इस दौरान महिलाकर्मियों का धरना खत्म कराने के लिए पुलिस ने उनके वॉशरूम पर ताला तक लगा दिया था। अगले दिन पुलिस ने बल प्रयोग कर महिलाकर्मियों को ईको गार्डेन भेज दिया, तब से महिलाकर्मी मांगों को लेकर धरनास्थल पर डटीं हुई थीं। महिलार्मियों ने धनतेरस पर डायल 112 की रंगोली बनाकर संदेश दिया था कि वे दीपावली पर भी घर नही लौटेंगी। इसके बाद पुलिस ने उनका हौसला तोड़ने के लिए शनिवार को ईको गार्डेन को खुली जेल में तब्दील कर दिया। सुबह से ईको गार्डेन के गेट बंद कर पुलिस ने आंदोलित महिलकर्मियों से किसी को मिलने नहीं दिया। उनके धरने में लगातार शामिल हो रहीं सपा नेता पूजा शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर करीब छह घंटे बाद छोड़ा था। आंदोलित महिलाकर्मियों को बढ़ती परेशानी को देखते हुए पूजा शुक्ला ने महिलाकर्मियों की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बात कराई।
विज्ञापन


उन्होंने महिलाकर्मियों की समस्याएं सदन में उठाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। सपा नेता पूजा शुक्ला ने बताया कि पूर्व सीएम के अनुरोध पर महिलाकर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद महिलाकर्मियों ने अखिलेश यादव से उनके अवास पर मुलाकात की और दीपावली मनाकर अपने घरों को रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed