फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest of bsp agianst up and central govt at vidhan sabha

बसपाई उतरे सड़क पर, भाजपा-सपा पर किया हमला

Tue, 08 Jul 2014 10:18 AM IST
राकेश वर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
राकेश वर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Jul 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
protest of bsp agianst up and central govt at vidhan sabha

बसपा के कई बड़े नेताओं की अगुवाई में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लगभग ढाई घंटे तक विधानभवन के सामने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पार्टी ने महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया तो सूबे में बदहाल कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार के लिए सपा सरकार को घेरा। शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन के दौरान बसपाइयों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।

हालांकि विधानभवन के सामने निर्धारित स्थान पर बसपाइयों के एकत्र होने से मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित नहीं हुआ। वहीं पुलिस व प्रशासन भी पहले से सतर्क था।
विज्ञापन

सोमवार सवेरे आठ बजे से ही जुटने लगे थे कार्यकर्ता

protest of bsp agianst up and central govt at vidhan sabha

पूर्व घोषित प्रदर्शन के लिए बसपा के कार्यकर्ता सोमवार सवेरे आठ बजे से ही विधानभवन के सामने एकत्र होने लगे।

साढ़े नौ बजे के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, पूर्व मंत्री नसीमउद्दीन, लालजी वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर समेत कई बड़े नेता प्रदर्शन की अगुवाई करने पहुंच गए।

पुलिस-प्रशासन ने विधानभवन के सामने की तरफ गोल घेरे में सड़क के किनारे बसपाइयों को धरना-प्रदर्शन के लिए स्थान दिया ताकि ट्रैफिक प्रभावित न हो। भीड़ को तय स्थान में रोकने के लिए बैरियर लगाए गए थे।

केंद्र सरकार भी साधा निशाना

protest of bsp agianst up and central govt at vidhan sabha

प्रदर्शन के दौरान बसपा नेताओं ने महंगाई के लिए केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि अच्छे दिन बताकर आए मोदी अब जनता पर महंगाई का डंडा चला रहे हैं। इससे जनता परेशान है।

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। गुंडों का राज है।

महिलाओं व युवतियों के साथ आए दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर प्रदेश सरकार नाकाम साबित हुई है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed