{"_id":"968bbd8d8cb3f3f9960c3c37e41d4042","slug":"protest-of-bna-s-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएनए छात्र फिर से प्रदर्शन पर उतरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएनए छात्र फिर से प्रदर्शन पर उतरे
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Feb 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
बीएनए के कार्यवाहक निदेशक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर छात्र एक बार फिर से विरोध-प्रदर्शन पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व भारतेंदु नाट्य अकादमी में डिप्लोमा इन ड्रामेटिक आर्ट्स सेकंड ईयर के छात्र धवल कुमार रस्तोगी ने कार्यवाहक निदेशक अरुण त्रिवेदी पर हॉस्टल में आकर उससे अभद्रता करने और अकादमी से निकलवाने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
इस मामले को लेकर छात्रों ने परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया था। मामले की गहनता जांचने के लिए अकादमी अध्यक्ष राज किशोर मिश्र भी पहुंचे थे और उन्होंने समिति गठित कर जांच की बात कही थी।
लेकिन कार्रवाई होती न देख छात्र मंगलवार को फिर से विरोध पर उतर आए। हालांकि, संस्कृति विभाग की दो अधिकारी उनसे मिलने गईं, लेकिन छात्र कार्रवाई पर ही अड़े रहे।
अकादमी अध्यक्ष राज किशोर मिश्र ने कहा कि छात्रों की मांग पर चार सदस्यों की जांच समिति गठित की है। छात्रों से हफ्ते भर का समय मांगा गया था।