फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest of B Ped students

अब बीपीएड डिग्री धारक भी हुए उग्र

Thu, 23 Jan 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Jan 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
protest of B Ped students

एक ओर राजधानी में बिना टीईटी के समायोजन व अप्रशिक्षित वेतनमान 73 सौ रुपये दिए जाने की मांग

विज्ञापन
को लेकर शिक्षा मित्रों का 16वें दिन भी अनशन जारी रहा वहीं अब बीपीएड डिग्री धारकों ने भी सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है।

नौकरी की मांग को लेकर लक्ष्मण मेला स्थल पर डटे बीपीएड डिग्री धारकों ने बुधवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी।


प्रशिक्षित बीपीएड संघर्ष मोर्चा उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में 2008 के बाद एक भी नियुक्ति नहीं की गई। प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों में खेल शिक्षा की नई नीति लागू की जानी चाहिए।

साथ ही बीपीएड शिक्षक नियुक्ति का शासनादेश जारी हो। मौके पर धरना-प्रदर्शन की इजाजत न होने को लेकर इन प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

उधर शिक्षा मित्रों ने बुधवार को ही सपा नेता अशोक बाजपेयी का बटलर पैलेस स्थित आवास का घेराव किया और जमकर हंगामा किया।

हालांकि उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति ने बुधवार को नरही में बैठक कर समायोजन को लेकर चर्चा की।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि प्रमुख सचिव बेसिक ने आश्वासन दिया है कि समय से शिक्षा मित्रों का समायोजन किया जाएगा। संगठन के महामंत्री शिवशंकर राजभर ने भी शासन की तरफ से मिले आश्वासन पर संतोष जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed