{"_id":"59abf88d4f1c1b1d278b50ca","slug":"protest-of-aasha-bahu-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृत्व सम्मान कार्यक्रम में अपना भाषण देकर चलती बनीं मीनाक्षी लेखी और स्वाति सिंह, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृत्व सम्मान कार्यक्रम में अपना भाषण देकर चलती बनीं मीनाक्षी लेखी और स्वाति सिंह, हंगामा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 03 Sep 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करतीं आशा बहुएं
लखनऊ में आशा बहुओं के मातृत्व सम्मान कार्यक्रम में आशा बहुओं ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
आशा बहुएं कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई सांसद मीनाक्षी लेखी और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वाति सिंह की अनदेखी से नाराज थीं।
उनका आरोप है कि दोनों नेताओं ने उनकी मांगों को नहीं सुना और अपना भाषण देकर चली गईं।
रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब एक हजार आशा बहुएं हिस्सा लेने आई थी।
आशा बहुओं का कहना है कि उन्हें सात महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा अखिलेश सरकार में मिलने वाली अन्य सुविधाओं को भी योगी सरकार ने बंद कर दिया।
इन सभी मुद्दों पर वह सांसद मीनाक्षी लेखी और मंत्री स्वाति सिंह से बात करना चाहती थीं, लेकिन दोनों ही नेता अपना भाषण खत्म कर बिना उनकी बात सुने कार्यक्रम से चली गई। आक्रोशित आशा बहुओं ने उनके जाते ही हंगामा शुरु कर दिया।