फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Protest in SP office

Lucknow News: पुलिस के खिलाफ एसपी दफ्तर में प्रदर्शन

Tue, 17 Oct 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 17 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Protest in SP office
रायबरेली। खीरों क्षेत्र के अखऊपुर गांव के लोगों ने सोमवार को स्थानीय पुलिस के खिलाफ एसपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मारपीट के मामले में केस दर्ज करने के बजाय थाने का दीवान सुलह कराने का दबाव बना रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी भी लीपापोती करने में लगे हैं। एसपी ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय वीरा पासी सेना के अध्यक्ष देशराज पासी और राजेश कुरील के नेतृत्व में अखऊपुर के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसपी को दिए पत्र में गांव के प्रहलाद पासी ने बताया कि 13 अक्तूबर को कुछलोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। थाने के दीवान चंचल सिंह ने मामले में सुलह कराने की धमकी दी। इसके साथ ही तहरीर बदलवा दी। विरोध करने पर फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी दी। इस घटना में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। इसके साथ ही प्रकरण की जांच सीओ लालगंज से कराने की बात कही। प्रदर्शन में केतार पासी, राज बहादुर, कल्लू पासी, सुरेश पासी, ओम प्रकाश पासी, सीताराम, देवेंद्र, कांती, सुशीला समेत कई ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed