फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   protest against work stoppage

Lucknow News: जल जीवन मिशन योजना का काम रोकने पर प्रदर्शन

Tue, 17 Oct 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 17 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
protest against work stoppage
अमावां (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के बूढऩपुर गांव में जल जीवन मिशन के कार्य को रोके जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर काम शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग ग्राम सभा की जमीन को हड़पने के लिए कार्य होने नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के दिनेश कुमार, रामनारायण, चंद्रपाल, हंसराज, संजय, रामप्रसाद, रामस्वरूप ने बताया कि बंजर जमीन पर जल जीवन मिशन की ओर से पानी की टंकी का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए रास्ता होने के साथ सामान भी पहुंच गया। काम शुरू होने से पहले पड़ोसी ग्राम सभा के एक व्यक्ति ने काम रोकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पाइप लाइन बिछाने का काम हो गया है। टंकी नहीं बनाई गई तो जलापूर्ति में दिक्कत होगी। ग्रामीणों ने टंकी का निर्माण शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed