{"_id":"6784269fb18137a7a0017b44","slug":"protest-against-the-occupiers-in-rajajipuram-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1033143-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजाजीपुरम में कब्जेदारों के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजाजीपुरम में कब्जेदारों के खिलाफ किया प्रदर्शन
Mon, 13 Jan 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
विरोध जताते राजाजीपुरम कॉलोनी के लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय जन सेवा समिति के सदस्यों ने राजाजीपुरम इलाके में नगर निगम व आवास विकास की जमीनों पर बसे अवैध कब्जेदारों के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी कर ई ब्लॉक मार्केट से न्यू टेंपो स्टैंड तक मार्च निकाला। समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेयी शीलू ने बताया कि कॉलोनी में बड़ी संख्या में झोपड़ी बनाकर अवैध रूप रह रहे हैं। इससे कॉलोनी में गंदगी, अराजकता और अशांति बढ़ गई है। सदस्यों ने सीएम, डीएम व नगर आयुक्त से कब्जों को हटवाने की मांग की है। इस मौके पर कुसुम गुप्ता, कल्पना सक्सेना, मीना चौबे, सीमा पांडेय, ज्योति साहू, रेखा मिश्रा, ज्योति गुप्ता व डीके मिश्रा आदि मौजूद रहे।